Move to Jagran APP

कोरोना का बैरियर तोड़ वर्चुअल प्रचार का रण बना इंटरनेट मीडिया, मिनटों में हजारों तक बनी पहुंच

UP Assembly Elections 2022 कोरोना के चलते चुनावी सभाओं और रैलियों पर रोक लगी हुयी है। ऐसे में मतदाताओं तक अपनी पकड़ बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया है। इसके जरिए वे मिनटों में हजारों लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:16 AM (IST)
कोरोना का बैरियर तोड़ वर्चुअल प्रचार का रण बना इंटरनेट मीडिया, मिनटों में हजारों तक बनी पहुंच
इस बार रैली, सभाएं आदि पर पाबंदी होने के चलते सभी दलों ने इंटरनेट मीडिया पर वार तेज कर दिया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। UP Assembly Elections 2022 इस बार रैली, सभाएं आदि पर पाबंदी होने के चलते सभी दलों ने इंटरनेट मीडिया पर वार तेज कर दिया है। फेसबुक, वाट्वसएप और इंस्टाग्राम पर प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशियों ने वाट्सएप ग्रुप बना लिया है। इसमें नए तरीके निकाले गए हैं, जिससे एक साथ एक हजार से अधिक लोगों तक संदेश पहुंच जाता है। प्रत्याशी कोई भी सूचना दो मिनट के अंदर दस हजार तक संदेश पहुंचा देते हैं, इसके लिए आईटी कंपनी की भी मदद ली गई है।

loksabha election banner

कोरोना के चलते रैली व सभाओं पर रोक

चुनाव मैदान में भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा समेत कई दल मैदान में हैं। कोरोना को देखते हुए इस बार रैली, सभाएं आदि पर रोक है। अब 30 जनवरी तक रोक बढ़ा दी गई है। अलीगढ़ में प्रथम चरण में चुनाव है, इसलिए प्रत्याशियों के लिए सबसे अधिक चिंता है, वो अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। रैली और सभाओं से पहले माहौल बन जाया करता था। हजारों लोग पहुंचते थे, साथ ही प्रचार भी खूब हुआ करता था, मगर अब सिर्फ इंटरनेट मीडिया का ही सहारा है। ऐसे में सभी दलों के प्रत्याशियों ने सबसे पहले वाट्सग्रुप बनाया है। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के अनुसार ग्रुप बनाए हैं।

दस दस ग्रुप बने

एक विधानसभा क्षेत्र के करीब 10-10 ग्रुप बने हुए हैं। एक-एक ग्रुप में 250-250 लोगों को जोड़ा गया है। इससे एक हजार से भी अधिक लोग जुड़े हुए हैं। प्रत्याशी के संदेशों को तुरंत लोगों तक पहुंचाया जाता है। प्रत्याशी के संपर्क की सूचना प्रतिदिन फ्लैश की जाती है। सुबह के समय किन-किन क्षेत्रों में जाएंगे यह ग्रुप के माध्यम से बताया जाता है। साथ ही दोपहर में क्या कार्यक्रम है, रात में किन-किन स्थानों पर संपर्क है, बैठक और मुलाकात आदि के बारे में सूचनाएं रहती हैं। इससे लोगों को घर बैठे ही सूचनाएं मिल जाती है। जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। मैदान में 61 प्रत्याशी हैं। इनमें से अधिकांश प्रत्याशियों ने वाट्सग्रुप बनाया है। इसके अलावा फेसबुक पर भी धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। इसपर भी प्रचार की फोटो और संपर्क आदि डाला जाता है। इससे अधिक से अधिक लोगों तक प्रत्याशी अपनी बात पहुंचा रहे हैं। तमाम लोग वीडियो भी डाल रहे हैं, वह अपने मतदाताओं से मतदान के लिए अपील कर रहे हैं। पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। साथ ही अपनी आगामी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।

इंटरनेट मीडिया में प्रचार में भाजपा आगे

भाजपा आईटी टीम के जिला संयोजक विक्रांत गर्ग का कहना है कि पार्टी इंटरनेट मीडिया में प्रचार में सबसे आगे हैं। हमारी नीचे तक इकाई है, जिससे हम बूथ स्तर तक सूचनाएं पहुंचा देते हैं। विक्रांत ने कहा कि भाजपा ने आईटी सेल को करीब तीन साल पहले ही मजबूत कर लिया था, इसलिए हमें प्रचार प्रसार करने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। बसपा के जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि उनकी भी टीम लगी हुई है। जिला कार्यालय को वार रुम बनाया गया है। टीम में 10 से अधिक कार्यकर्ता हैं, जो सातों विधानसभा क्षेत्रों पर नजर रखे हुए हैं। सात ही प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने अनुसार आईटी सेल को सशक्त कर रखा है। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि सभी मतदाताओं तक अपने संदेश पहुंचा सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.