इनरह्वील अलीगढ़ सिटी की सीमा जैन ने लहराया परचम
इनरह्वील क्लब की ओर से इंटरसिटी मीट स्वर्णिम उद्गम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 01:54 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 01:54 AM (IST)
जासं, अलीगढ़ : इनरह्वील क्लब की ओर से इंटरसिटी मीट 'स्वर्णिम उद्गम' का आयोजन किया गया। इनरह्वील अलीगढ़ मंजरी की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन उदिता नारायण, सोनल बंसल व वाइस चेयरमैन दिव्या लहरी की अगुवाई में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश के 90 क्लबों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आयोजित चार प्रतियोगिताओं से तीन में इनरह्वील क्लब अलीगढ़ सिटी ने अवार्ड जीते। करवा सजाओ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान सीमा जैन के हिस्से में आया। स्किट कंप्टीशन में अलीगढ़ सिटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें शुभ्रा जैन, सीमा जैन श्रेया जैन और पूजा अग्रवाल थी। तीसरी प्रतियोगिता सिंपोजियम में फाइनल राउंड में पहुंचकर सीमा जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें