Move to Jagran APP

अलीगढ़ के चुनावी रण में आधी आबादी की अधूरी दावेदारी, सात विधानसभा सीट पर केवल 13 महिलाओं ने किया नामांकन

अलीगढ़ में सात विधानसभा सीटों पर कुल 81 लोगों ने नामांकन किया है इनमें से केवल 13 महिला प्रत्‍याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आधी आबादी को राजनीति की अधूरी भागीदारी क्‍यों मिल रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 02:46 PM (IST)
अलीगढ़ के चुनावी रण में आधी आबादी की अधूरी दावेदारी, सात विधानसभा सीट पर केवल 13 महिलाओं ने किया नामांकन
विधानसभा चुनाव में इस बार भी आधी आबादी ने अधूरी दावेदारी की है।

सुरजीत पुंढीर, अलीगढ़। विधानसभा चुनाव में इस बार भी आधी आबादी ने अधूरी दावेदारी की है। अलीगढ़ जिले की सातों विधानसभा सीटों पर दाखिल 81 नामांकनों में 13 महिलाओं ने ही पर्चा भरे हैं। भाजपा व सपा-रालोद गठबंधन ने सात में से एक-एक महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। बसपा व कांग्रेस ने दो-दो महिलाओं को मौका दिया है। अन्य नौ महिला प्रत्याशी छोटे दल व निर्दलीय हैं। जिले की सातों सीटों पर पहले चरण के तहत 10 फरवरी को मतदान होना है। 14 से 21 जनवरी के बीच नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

loksabha election banner

विधानसभा वार महिलाओं की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र, कुल नामांकन, महिला

खैर, आठ, 2

बरौली, 13, 2

अतरौली, 14, 3

छर्रा, 11, 1

कोल, 11, 0

शहर, 14, 4

इगलास, 9, 1

खास बातें

  • - 81 नामांकन में से महज इस बार 13 महिलाओं ने ही भरे हैं पर्चे।
  • - 01-01 महिला उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में है इस बार भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन से।
  • - 02-02 महिला उम्मीदवार हैं बसपा व कांग्रेस से।

छोटे दलों पर नजर

बरौली विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से शशि राजपूत व आप से सुनीता वर्मा ने पर्चा भरा है। अतरौली से निर्दलीय अखिल देवी, मौलिक अधिकार पार्टी से उर्मिला देवी व निर्दलीय मंजू रानी ने पर्चा भरा है।

प्रमुख दलों ने की कंजूसी

राष्ट्रीय व राज्य स्तर से प्रमुख दल भले ही महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने की वकालत करते हों, लेकिन महिलाओं को हक देने में वह भी पीछे हैं। भाजपा ने सात में से महज शहर सीट से विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को महिला उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। वहीं, सपा-रालोद गठबंधन में महज सपा ने छर्रा विधानसभा सीट से लक्ष्मी धनगर को महिला उम्मीदवार के तौर पर मौका दिया है। बसपा ने शहर सीट से रजिया खान व खैर से चारू केन को चुनाव लडऩे का मौका दिया हैं। कांग्रेस ने इगलास से प्रीती धनगर व खैर से मोनिका सूर्यवंशी को चुनाव में उतारा है।

मतदान में रहती है बड़ी भागीदारी

जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भले ही महिला प्रत्याशियों की संख्या कम हो, लेकिन मतदान में आधी आबादी की बड़ी भूमिका रहेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में आधी आबादी भारी पड़ी थी। मतदान करने वालों में पुरुषों से अधिक संख्या महिलाओं की संख्या थी। 63.35 फीसद पुरुषों ने मतदान किया था, जबकि 63.63 फीसद महिलाओं ने मतदान किया था।

जिले पर नजर

  • 07 विधानसभा क्षेत्र है जिले में
  • 2764934 मतदाता है जिले में
  • 1472833 पुरुष मतदाता हैं जिले में
  • 1291930 महिला मतदाता हैं जिले में

2022 में मतदाता

विधानसभा क्षेत्र, पुरुष, महिला

खैर, 215685, 187808

बरौली, 201377, 177786

अतरौली, 214714, 186792

छर्रा, 206187, 180580

कोल, 214345, 190365

शहर, 201319, 185167

इगलास, 210206, 183432


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.