Move to Jagran APP

अलीगढ़ के रण में सपा के जफर आलम सबसे उम्रदराज तो बसपा की चारू सबसे युवा प्रत्याशी

UP Assembly Elections 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर अलीगढ़ में राजनीतिक खींचतान जारी है। अलीगढ़ में 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने अपने अपने प्रत्‍याशाी उतार दिए हैं। सात विधानसभा सीटों वाले शहर में मुकाबला दिलचस्‍प होगा।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 06:09 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 06:32 AM (IST)
अलीगढ़ के रण में सपा के जफर आलम सबसे उम्रदराज तो बसपा की चारू सबसे युवा प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव में सभी दलों के प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है।

सुरजीत पुंढीर, अलीगढ़ । UP Assembly Elections 2022 विधानसभा चुनाव में सभी दलों के प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है। जिले की सात विधानसभा सीटों पर कुल 61 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें शहर सीट से सपा के प्रत्याशी व पूर्व विधायक जफर आलम (76 वर्ष) सबसे उम्रदराज हैं, तो खैर सीट से बसपा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू की पुत्रबधु चारु केन (25 वर्ष) सबसे युवा प्रत्याशी हैं। सत्ताधारी भाजपा के अधिकतर प्रत्याशी 40 से 60 साल की उम्र के हैं। अतरौली से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री संदीप सिंह की उम्र 30 साल है।

loksabha election banner

10 फरवरी को होगा मतदान

जिले की सातों विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले भर से कुल 81 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। 20 नामांकन पत्र जांच में खारिज हो गए।

छर्रा विधानसभा

इस सीट पर 10 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं। बसपा प्रत्याशी तिलकराज की उम्र 51 साल है। भाजपा के रवेंद्र पाल 57 व सपा की लक्ष्मी धनगर 41 साल की हैं। कांग्रेस के अखिलेश कुमार 47 साल के हैं। जबकि सबसे कम उम्र के निर्दलीय जसवीर 27 साल के हैं। निर्दलीय अक्षय कुमार 30, राकेश कुमार शर्मा 42 साल व जन अधिकारी पार्टी के यादकरन 51 साल के हैं।

बरौली विधानसभा

इस विधानसभा क्षेत्र में सात प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं। इसमें सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी प्रमोद गौड़ की उम्र सबसे अधिक 61 साल है। सबसे युवा कांग्रेस प्रत्याशी गौरांग देव चौहान 30 साल के हैं। भाजपा के ठा. जयवीर सिंह 57 व बसपा के नरेंद्र शर्मा 37 साल के हैं। निर्दलीय देवेंद्र कुमार वर्मा 55, व आकी सुनीता की उम्र 49 साल हैं।

शहर विधानसभा

इस विधानसभा में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें सपा के जफर आलम की उम्र सबसे अधिक है। वहीं, भाजपा की मुक्ता राजा की उम्र 55 साल है। सबसे कम उम्र 31 साल कांग्रेस के प्रत्याशी सलमान इम्तियाज की है। बसपा की रजिया खान 51 साल, आप की माेनिका थापर 39 साल, निर्दलीय केशव देव शर्मा 46 साल, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के विनोद कुमार 39, निर्दलीय रामगोपाल 43, राष्ट्रीय सवर्ण दल की रेनुका शर्मा 42 व मौलिक अधिकार पार्टी के रिहाउद्दीन 41 साल के हैं।

खैर विधानसभा

इस विधानसभा सीट में कुल सात प्रत्याशी हैं। इनमें सबसे कम उम्र बसपा के चारू केन 25 साल व सबसे अधिक 59 साल की उम्र रालोद के प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी की है। भाजपा के अनूप सिंह प्रधान की उम्र 40 साल, मौलिक अधिकार पार्टी के राज कुमार की 42, आप के मोहसिन प्रताप सिंह 26 व निर्दलीय जगदीश प्रसाद 46 साल के हैं।

कोल विधानसभा

कोल विधानसभा में नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस के विवेक बंसल की उम्र सबसे अधिक 63 साल व निर्दलीय नईम खां की उम्र सबसे कम 32 साल है। भाजपा के अनिल पाराशर 50, सपा के अज्जू इश्हाक 40, बसपा के मो. बिलाल 43 साल के हैं। भारतीय सुभाष सेना के साहब सिंह की उम्र 49, निर्दलीय शम्स तवरेज खां 43, एमएल पापा 50 व आप के मनोज शर्मा 42 साल के हैं।

अतरौली विधानसभा

जिले की सबसे चर्चित सीट अतरौली विधानसभा में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा के वीरेश यादव की उम्र 56 साल सबसे अधिक है। 26 साल के सबसे युवा प्रत्याशी निर्दलीय अभिषेक यादव हैं। भाजपा के संदीप सिंह 30, कांग्रेस के धर्मेंद्र कुमार 38, बसपा के ओमवीर सिंह 54 व आप के खेम सिंह 52 साल के हैं। इसके अलावा निर्दलीय अखिलेश देवी 37, राहुल सिंह 33, सलीम खां 42, लोकदल के बृजेश कुमार 37 व कैलाश कुमार 33 साल के हैं।

इगलास विधानसभा

इगलास विधानसभा में सबसे कम पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस की प्रीति धनगर की उम्र 27 साल सबसे कम है। लोकदल के 66 वर्षीय कुंवर सबसे बुजुर्ग हैं। भाजपा के राजकुमार सहयोगी 56, रालोद के वीरपाल सिंह 49 व बसपा के सुशील कुमार की उम्र 37 साल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.