Move to Jagran APP

जेवर में आयोजित पीएम मोदी की रैली में अलीगढ़ मंडल के भाजपा दावेदारों ने दिखाया दमखम, ये है तैयारी

जेवर एयरपोर्ट News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में दावेदारों ने दमखम दिखाया। दावेदार रैली में पूरी ताकत दिखा रहे हैं जिससे बड़े पदाधिकारियों की नजर में वो पड़ सकें और टिकट की उनकी राह आसान हो सके। टप्पल और जेवर तक तमाम दावेदारों ने अपने होर्डिंग्स-बैनर भी लगाए हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 06:46 AM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 10:41 AM (IST)
जेवर में आयोजित पीएम मोदी की रैली में अलीगढ़ मंडल के भाजपा दावेदारों ने दिखाया दमखम, ये है तैयारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में दावेदार दमखम दिखाएंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जेवर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में दावेदार रैली में पूरी ताकत दिखाते रहे, जिससे बड़े पदाधिकारियों की नजर में वो पड़ सकें और टिकट की उनकी राह आसान हो सके। इसलिए टप्पल और जेवर तक तमाम दावेदारों ने अपने होर्डिंग्स-बैनर भी लगाए हैं।

loksabha election banner

दावा: 110 बसों से जाएंगे कार्यकर्ता

गुरुवार को जेवर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली है। इसमें अलीगढ़ से भी 110 बसों से कार्यकर्ता रवाना हो रहे हैं। सुबह आठ बजे बसों से भाजपाई जाएंगे। प्रधानमंत्री 14 सितंबर को अलीगढ़ में मूसेपुर गांव में आए थे। उस समय भी टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया था, मगर अब चुनाव निकट है। इसे देखते हुए जेवर की रैली में भाजपा नेता शक्ति प्रदर्शन करेंगे। जिले में शहर, कोल, खैर, इगलास, छर्रा, बरौली और अतरौली सात सीटें हैं। इन सीटों पर 100 से अधिक दावेदार हैं। वैसे तो बसों की व्यवस्था की गई है। मगर, दावेदार अपने निजी वाहनों से जाएंगे। वह गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचेंगे, जिससे बड़े नेताओं की नजर में आ सकें। चर्चा है कि दावेदारों से रैली को लेकर मदद भी ली गई है। चुनाव निकट होने के चलते तमाम टिकट के दावेदारों ने सहर्ष सहयोग दे दिया है। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी भी संबोधित करेंगे। इसलिए भी दावेदारों की अधिक सक्रियता है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भी खूब उत्साह है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे।

देररात बसों की व्यवस्था में जुटे रहे

भाजपा नेता देररात तक बसों की व्यवस्था में जुटे रहे। 110 बसें जानी है, मगर कई स्थानों पर बसें समय से नहीं पहुंची थीं। इसलिए कार्यकर्ता देररात तक बसों का इंतजार करते रहे। हालांकि, गुरुवार को सुबह आठ बजे जेवर के लिए रवाना होना हैं, इसलिए रात 10 बजे तक जिन स्थानों पर बसें नहीं पहुंची थीं वो सुबह आने की तैयारी में घर चले गए। वाहन जिला संयोजक गौरव शर्मा ने बताया कि अधिकांश जगहों पर बसें पहुंच गई थीं। चूंकि सुबह आठ बजे रवाना होना है, इसलिए कहीं सुबह भी कुछ स्थानों पर बसे पहुंचेंगी। कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.