हाथरस में डीएम ने धान क्रय केंद्र की निरीक्षण कर जानी हकीकत, खामियां देखकर पड़े आश्चर्य में
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया गया कि अब तक जनपद में 105 कृषकों से कुल 6776.80 कुं. धान की खरीद की जा चुकी है। जनपद में धान विक्रय हेतु कुल 432 पंजीयन के सापेक्ष 334 पंजीयन का सत्यापन उप जिलाधिकारियों के लॉगिंन आईडी से किया जा चुका है।
हाथरस, जागरण संवाददाता। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर जनपद में धान खरीद में प्रगति लाने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार एवं जिला प्रबन्धक पीसीएफ भूपेन्द्र सिंह द्वारा क्रय संस्था पीसीएफ के अंतर्गत संचालित साधन सहकारी समिति लि, सुजावलपुर एवं साधन सहकारी समिति लि, मऊ चिरायल सरकारी धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
यह है मामला
धान क्रय केन्द्र प्रभारी जयकिशोर शर्मा, सचिव (मोबाइल-9084127122) एवं शिशुपाल सिंह, सचिव (मो.न. - 9719721632) उपस्थित मिले। केंद्रों पर खरीद सम्बन्धित आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण है। खरीद की आनलाइन फीडिंग की जा रही है। केन्द्र प्रभारी सहकारी समिति सुजावलपुर द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक 719 कुंतल धान की खरीद 11 कृषकों से की गयी है। जिनमें से पांच किसानों का भुगतान किया जा चुका है। अन्य किसानों के भुगतान हेतु जिला प्रबंधक पीसीएफ से सम्पर्क कर निस्तारित करने के लिये निर्देशित किया गया। 400 क्विंटल धान केन्द्र से संबंद्ध चावल मिल मै0 नारायण ट्रेडर्स, चिन्ता की गढी, हाथरस को प्रेषित की गयी है। केन्द्र पर उपलब्ध ई-पॉप मशीन की तकनीकी समस्या के समाधान हेतु केन्द्र प्रभारी को जानकारी दी गयी। साथ ही मोके पर मौजूद कृषक श्री गुलफान सिंह, मुढ़ा नोजरपुर के अंगूठे से ई-पॉप मशीन के सही होने की पुष्टि भी की गयी।
धान क्रय केन्द्र मऊ चिरायल पर कृषक ओमप्रकाश पुत्र हाकिम सिंह निवासी-बारमऊ, वजीदपुर एवं सुनील कुमार पुत्र श्री सूरज सिंह निवासी-अरिफपुर, भोगपुर, वाजीदपुर के प्रपत्र संरक्षित है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल उक्त दोनों कृषकों से सम्पर्क कर उनके धान को क्रय करना सुनिश्चित करें। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक 155.40 कुन्तल धान की खरीद 05 कृषकों से की गयी है। केन्द्र पर उपलब्ध ई-पॉप मशीन में कोई तकनीकी समस्या नही पायी गयी है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्र पर खरीदे गये धान को ससमय सम्बद्ध मिल पर प्रेषित कराते रहे जिससे केन्द्र पर भण्डारण की समस्या उत्पन्न न हो। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया गया कि अब तक जनपद में 105 कृषकों से कुल 6776.80 कुं. धान की खरीद की जा चुकी है। जनपद में धान विक्रय हेतु कुल 432 पंजीयन के सापेक्ष 334 पंजीयन का सत्यापन उप जिलाधिकारियों के लॉगिंन आईडी से किया जा चुका है।
धान क्रय से सम्बन्धित शिकायत एवं उसके निस्तारण हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय पर कन्ट्रोल रूम संचालित है जिसमें हेल्पलाइन नम्बर-8868808133 एवं 9410043489 क्रियाशील हैं।