Move to Jagran APP

पांच साल में माननीयों पर धन वर्षा तो 'विकास' समस्‍याओं के गड्ढों में डूबा

अतरौली से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह ने यूके की लीड्स वैकेट यूनिवर्सिटी से एमए किया है। नामांकन के साथ दिए गए ब्यौरे अनुसार अब 7.46 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें 2.70 लाख की नकदी है। पांच अलग-अलग खातों में एक करोड़ से अधिक की धनराशि जमा है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 09:45 AM (IST)
पांच साल में माननीयों पर धन वर्षा तो 'विकास' समस्‍याओं के गड्ढों में डूबा
पांच साल में माननीय व राजनेताओं की संपत्ति में खूब इजाफा हुआ है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  पिछले पांच सालों में अब तक जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से लोगों को भले ही निजात न मिल पाई हो, लेकिन माननीय व राजनेताओं की संपत्ति में खूब इजाफा हुआ है। अतरौली से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संदीप सिंह, छर्रा विधायक रवेंद्र सिंह की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है। एमएलसी ठा. जयवीर सिंह की आय पिछली बार के मुकाबले बढ़ गई है। चुनाव मैदान में उतर रहे सपा, कांग्रेस व बसपा के अन्य उम्मीदवार भी करोड़ों के मालिक हैं।

loksabha election banner

संदीप सिंह ने विदेश से की है एमए की पढ़ाई

अतरौली से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह ने यूके की लीड्स वैकेट यूनिवर्सिटी से एमए किया है। नामांकन के साथ दिए गए ब्यौरे अनुसार अब 7.46 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें 2.70 लाख की नकदी है। पांच अलग-अलग खातों में एक करोड़ से अधिक की धनराशि जमा है। राजप्रेम एसोसिएट के शेयर व एलआइसी भी हैं। संदीप पर कोई असलहा नहीं है। सात करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस में अलग-अलग कृषि, गैर कृषि भूमि शामिल है। 2017 के मुकाबले संदीप ङ्क्षसह की आय में बढ़ोतरी हुई है। उस दौरान दिए गए ब्योरे में इनके पास 42.93 लाख की चल व एक करोड़ की अचल संपत्ति शामिल थी।

करोड़ों के मालिक हैैं रवेंद्र सिंह

छर्रा से भाजपा प्रत्याशी रवेंद्र पाल ङ्क्षसह हाईस्कूल पास हैं। इनके पास 41.98 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 1.20 लाख की नकदी, 10 लाख का बीमा, बैंक खाते में नकदी, स्कार्पियो, जीप क्लासिक व सोना शामिल हैं। पत्नी के पास 14 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 75 हजार नकदी व 280 ग्राम सोना शामिल हैं। दो करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है। इसमें असदपुर क्याम में कृषि भूमि, कुलदीप विहार में 165 वर्गगज का गैर कृषि प्लाट, खानगढ़ी में 500 वर्गगज का प्लाट, दो वाणिज्यिक भवन व दुकानें शामिल हैं। 2017 में रवेंद्रपाल के पास 24.94 लाख की चल व 1.72 करोड़ की अचल संपत्ति थी। पत्नी के पास तब 6.22 लाख की चल व 85 लाख की अचल संपत्ति थी।

जयवीर सिंह पर नहीं है कोई भी मुकदमा

बरौली से भाजपा प्रत्याशी ठा. जयवीर ङ्क्षसह एलएलबी व बीएड हैं। इनमें पास 3.17 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें नकदी, खातों में जमा धनराशि व विभिन्न कंपनियों में शेयर व सोना शामिल है। यह एक पिस्टल व एक राइफल भी रखते हैं। पत्नी राजकुमारी चौहान के पास 2.26 करेाड़ की चल संपत्ति है। इसमें इनके पास सोने के अलावा पिस्टल, राइफल, कंपनियों में शेयर, नकदी व बैंक खातों में जमा धनराशि है। जयवीर ङ्क्षसह पर 4.04 करोड़ व पत्नी पर 3.59 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें कृषि भूमि के साथ विरासत में आई संपत्ति, आवासीय, वाणिज्यिक व अपार्टमेंट शामिल हैं। इन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। 2017 में जयवीर ङ्क्षसह के पास 1.81 करोड़ व पत्नी के पास 70.52 लाख की चल संपत्ति थी। जयवीर ङ्क्षसह पर तब 3.88 करोड़ व पत्नी पर 3.59 करोड़ की अचल संपत्ति थी।

करोड़पति विवेक बंसल के पास हैं दो असलहा

कोल क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक विवेक बंसल बीए आनर्स पास होने के साथ करोड़पति भी हैं। नामांकन पत्र में दिए गए ब्योरे के अनुसार इनके पास 62.06 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 2.40 लाख की नकद व 25 लाख दो खातों में जमा हैं। 20 हजार की बीमा पालिसी, 10 लाख की स्कार्पियो कार, 500 ग्राम सोना व रिवाल्वर व राइफल है। पत्नी अल्का बंसल के पास 47 लाख की चल संपत्ति है। इसमें एक किलोग्राम सोना, नकदी व खाते में जमा धनराशि है। विवेक बंसल के पास 2.82 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें तालसपुर कलां में कृषि, वाणिज्यिक भवन व आवासीय भवन शामिल हैं। पत्नी के पास भी 1.37 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें फ्लैट व प्लाट शामिल हैं।

एमए पास हैं सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर

सपा से छर्रा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर एमए पास हैं। चल संपत्ति में इनके पास 13.94 लाख रुपये हैैं। इनमें 2.57 लाख हाथ में व 11.37 लाख खाते में जमा हैं। स्कार्पियो कार व सोना भी इनके पास है। पति के पास 11.09 लाख की चल संपत्ति है। इसमें एक लाख की नकदी, तीन लाख से अधिक की धनराशि, म्युच्युल फंड, एलआइसी व मारुति ब्रीजा कार है। लक्ष्मी धनगर के पास 50 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें आवासीय भवन व प्लाट शामिल हैं। पति के पास 35 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें आवासीय अपार्टमेंट समेत अन्य भवन शामिल हैं।

बीए, एलएलबी पास वीरेश यादव भी हैैं करोड़पति

अतरौली से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक वीरेश यादव एएमयू से बीएएलएलबी हैं। इनमें पास 30.53 लाख की चल संपत्ति है। इसमें नकदी, सोना, खाते में जमा धनराशि व असलाह हैं। पत्नी रेखा यादव के पास 60 लाख की चल संपत्ति है। इसमें नकदी, खाते में जमा धनराशि व सोना शामिल हैं। अचल में 1.24 करोड़ की संपत्ति है। इसमें कृषि भूमि व पुस्तैनी मकान शामिल हैं। पत्नी के पास 2.21 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें अपार्टमेंट, कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि व वाणिज्यिक भवन शामिल हैं। पूर्व विधायक के दो पुत्रों के पास करीब 80 हजार की चल संपत्ति है। इनके खिलाफ चुनावी रंजिश से जुड़ा मुकदमा दर्ज है। इसमें न्यायालय से फैसला आना बाकी है।

करोड़पति हैं बसपा प्रत्याशी सुशील कुमार

इगलास से बसपा प्रत्याशी सुशील कुमार एएमयू से बीए पास हैं। इनके पास चल संपत्ति में 18.92 लाख की धनराशि है। इसमें दो लाख नकद, बैंक में नकदी, बीमा पालिसी व सोना शामिल है। पत्नी गुडिय़ा के पास 17.50 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 60 हजार की नकदी के साथ ही 17 लाख का सोना शामिल है। सुशील पर 1.87 करोड़ की अचल सपंत्ति है। इसमें कृषि भूमि के साथ ही वाणिज्यिक दुकानें, आवास व अन्य शामिल हैं। इन पर कोई मुकदमा नहीं है।

अध्यापक वीरपाल भी है रखते हैं असलहा

इगलास से रालोद प्रत्याशी वीरपाल ङ्क्षसह दिवाकर एमए पास हैं। डीएस इंटर कालेज में अध्यापक हैं। इनके पास 17.06 लाख की चल संपत्ति है। इसमें तीन लाख नकद के अलावा 1.52 लाख बैंक खाते में जमा हैं। एलआइसी पालिसी के साथ ही यह रिवाल्वर भी रखते हैं। 20 ग्राम सोने के साथ ही इन पर एक बाइक व एक स्कूटर है। पत्नी सीमा ङ्क्षसह पर 4.73 लाख की चल संपत्ति है। इसमें नकदी, बीमा पालिसी व सोना शामिल हैं। वीरपाल पर 80 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें आवासीय भवन व अपार्टमेंट शामिल हैं।

हाईस्कूल पास हैं धर्मेंद्र कुमार

अतरौली से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार हाईस्कूल पास हैं। 7.83 लाख अचल संपत्ति है। इसमें नकदी, बैंक खाता में जमा धनराशि के साथ ही स्कार्पियो कार भी है। पत्नी के पास 4.70 लाख की चल संपत्ति है। इसमें सोना व नकदी शामिल हैं। अचल संपत्ति में इनके पास कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि का प्लाट व वाणिज्यिक व आवासीय भवन है। पत्नी के पास भी गैर कृषि भूमि, वाणिज्यिक भवन है। इनके खिलाफ गभाना थाने में एक मुकदमा भी दर्ज है।

लखपति हैं अविवाहित गौरांगदेव चौहान

बरौली से कांग्रेस प्रत्याशी गौरांग देव चौहान बीसीए किए हुए हैं। इनके पास कुल 27.45 लाख की चल संपत्ति है। इसमें पांच लाख की नकदी के अलावा पांच लाख का बीमा, कार व सोना शामिल हैं। अचल संपत्ति में इनके पास कोई प्रापर्टी नहीं हैं। सिविल लाइंस थाने में इनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.