Move to Jagran APP

अलीगढ़ में सीएम योगी ने 12 किमी दूरी तय कर सातों सीटों का लिया फीडबैक, इतिहास दोहराने की बात कही

UP Assembly Elections 2022 शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अलीगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और जिले की सातों विधानसभा सीट के बारे में फीड बैक लिया। उन्‍होंने सातो सीट जीतकर इतिहास दोहराने की बात कही।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:21 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:47 AM (IST)
अलीगढ़ में सीएम योगी ने 12 किमी दूरी तय कर सातों सीटों का लिया फीडबैक, इतिहास दोहराने की बात कही
अलीगढ़ में लोगों से बातचीत करते मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ।

राजनारायण सिंह, अलीगढ़ । UP Assembly Elections 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 किमी दूरी तय करके जिले की सातों सीटों का फीडबैक लिया। इन सीटों पर कैसी स्थिति है? कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है? इन सबके बारे में जिलाध्यक्ष से जानकारी ली। सीएम ने कहा कि सातों सीटें जीतकर फिर से इतिहास दोहराना है।

loksabha election banner

तमाम दावेदारों में नाराजगी

अलीगढ़ और आगरा में टिकट की घोषणा के बाद तमाम दावेदारों में नाराजगी है। शुक्रवार को आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पदाधिकारियों से बैठक में इस बात की चर्चा की थी। उन्होंने पूछा था कि कहीं किसी में नाराजगी तो नहीं है। इससे भाजपा के शीर्ष और प्रदेश के नेता ऐसे नाराज दावेदारों को मना रहे हैं। जिले में भी बड़ी संख्या में टिकट न मिलने से दावेदार नाराज हैं। एक दावेदार ने तो बागी रुख अख्तियार कर लिया और दूसरे दल से मैदान में उतर आए। वहीं, अन्य दावेदार शांत बैठ गए हैं। ऐसे में अलीगढ़ आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां की स्थिति के बारे में जानकारी की। पीएसी स्थित हेलीपैड पर जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह को बुलाकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। पीएसी से जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस तक करीब 12 किमी दूरी तक उन्होंने जिले की सातों सीटों के बारे में फीडबैक लिया। सीएम ने पूछा कि कौन सी सीट सबसे मजबूत है, जिसपर दमदारी से जीत होगी। अतरौली, शहर, कोल, बरौली, छर्रा, इगलास और खैर सातों सीटों के बारे में जानकारी ली। सीएम ने कहा कि 2017 के चुनाव में जिले में सातों सीटों पर जीत मिली थी, इसलिए इस बार भी जीत दर्ज कर इतिहास रचे। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने सीएम को बताया कि सभी सीटों पर स्थिति मजबूत है, पूरी टीम दमदारी से लगी हुई है।

सभी सीटों पर मदद करें

सीएम ने वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह को जिले की सभी सीटों पर मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि अतरौली पर प्रचार करिए ही, कुछ समय निकालकर जिले की अन्य छह सीटों पर भी जाइए, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहेगा। बरौली प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह से भी कहा कि वह अपनी सीट के साथ ही अन्य सीटों पर भी मदद करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.