Move to Jagran APP

सर्दी से बचना है तो नाक, कान, मुंह को ढक कर रखें Aligarh news

सर्दी बढ़ते ही मौसम बीमारियों ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू कर दिया है। खांसी जुखाम बुखार व मलेरिया के मरीज सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। लोगों की लापरवाही से इन बीमारियों को और ज्यादा बढ़ावा मिल रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 05:44 PM (IST)
सर्दी से बचना है तो नाक, कान, मुंह को ढक कर रखें Aligarh news
सर्दी बढ़ते ही मौसम बीमारियों ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू कर दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन : सर्दी बढ़ते ही मौसम बीमारियों ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू कर दिया है। खांसी, जुखाम, बुखार व मलेरिया के मरीज सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। लोगों की लापरवाही से इन बीमारियों को और ज्यादा बढ़ावा मिल रहा है। अगर थोड़ी से सावधानी बरती जाए तो इन बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। यह कहना है होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. रजत सक्सेना का। दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में बुधवार को डॉ. रजत ने सुझाव दिए कि सर्दी से बचने के लिए सबसे जरूरी नाक, कान व  मुंह को ढक कर रखना है। गुनगुना पानी पिए। हर डेढ़ घंटे पर कुछ न कुछ खाते रहें। न खाएं। लौंग का भी सेवन करें। पेश हैं प्रश्न पहर के कुछ चुनिंदा सवाल-जवाब...

loksabha election banner

पिछले एक महीने से सर्दी है। दवा से भी कोई फायदा नहीं पड़ रहा है। पेट में काफी दर्द रहता है। इससे निजात कैसे मिलेगी?

 

-अशोक चौधरी, हुसेनपुर

सबसे पहले आप चिकनाई खाना बिल्कुल बंद कर दें। यह लीवर से जुड़ी समस्या है। संतुलित खाना खाएं। गुनगुना पानी पिएं। एक बार चिकित्सक से इसकी जांच जरूर करा लें।

10-15 दिनों से सर्दी जुखाम है। गले में खरांस की समस्या है। इससे काफी परेशानी हो रही है?

-रवि कुमार शर्मा, अतरौली

आप अधिक से अधिक गुनगुना पानी पिएं। क्लीनिक से आकर दवाएं भी ले सकते हैं। परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। यह आसानी से ठीक हो जाएगी।

मेरा 15 साल का बेटा है। उठे छींक बहुत आती है। सुबह उठने पर व नहाने के बाद छींकों की संख्या बढ़ जाती हैं। दवा से भी कोई फायदा नहीं हो रहा है। ?

-अनीता गुप्ता, साकेत विहार

यह संक्रमण के लक्षण हैं। इसके लिए एक महीने तक दवा चलेगी। ठंडी चीजों से परहेज करना पड़ेगा।

मुझे काफी समय से खांसी की शिकायत है। रात में भी काफी खांसी आती है। इससे मै बहुत परेशान हूं ?

-सुनील सक्सेना, कासिमपुर

ठंडी चीजों से परहेज करें। गुनगुना पानी पिएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। क्लीनिक पर आकर एक दवा जरूर ले लें।

मेरी 63 साल की उम्र है। शौच करने में काफी दिक्कतें होती हैं। खुसकी की भी समस्या रहती है।

रीना शर्मा, सूर्य विहार कॉलोनी

अाप हर डेढ़ घंटे पर कुछ न कुछ उबला हुए खाते रहें। इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त होगा। गर्मी चीजों से परहेज करें। इससे परेशानी खत्म होंगी।

मेरी पत्नी को अचानक बेहोशी आ जाती है। पानी पिलाने में ठीक हो जाती हैं। दवा से कोई फायदा नहीं होता है ?

रवि विदरका अतरौली

यह गंभीर मामला है। एक बार चिकित्सक को दिखाकर जांच करा लो। मेरे क्लीनिक पर आकर भी दिखा सकते हैं।

सर्दी हमेशा रहती है। प्यास भी कम लगती है। हाथ सूखे-सूखे रहते हैं ?

राजकुमार, संगम विहार कॉलोनी

एक लौंग दिन में तीन से चार घंटे तक मुंह में रखें। हर दिन करीब साढ़े चार लीटर पानी पिएं। खुसकी अपने आप खत्म हो जाएगी।

इन्होंने भी पूछे सवाल

डीएस थाना विष्णुपरी, राजकुमार गंगीरी, मनोज राघव खैर थाना, दिलीप कुमार क्वार्सी बाइपास, वाल्मीकि राकेश चौधरी दुर्गापुरी, अंकित चौधरी सुजानपुर अतरौली शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.