Move to Jagran APP

दीपावली की शॉपिंग में गर्म कपड़ों का बाजार भी चमका Hathras news

दीपावली पर्व की तैयारियों के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही है। इसमें ग्राहकों द्वारा सर्द मौसम के लिए गर्म वस्त्रों की भी खरीदारी की जा रही है। इसके लिए गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की अधिक भीड़ दिख रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 11:36 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 11:36 AM (IST)
दीपावली की शॉपिंग में गर्म कपड़ों का बाजार भी चमका Hathras news
पर्व के साथ गर्म शादी के लिए कपड़ों को खरीदारी करते ग्राहक

हाथरस, जेएनएन: दीपावली पर्व की तैयारियों के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही है। इसमें ग्राहकों द्वारा सर्द मौसम के लिए गर्म वस्त्रों की भी खरीदारी की जा रही है। इसके लिए गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की अधिक भीड़ दिख रही है।

loksabha election banner

दुकानदारों ने समय को देखते हुए किया इंतजाम

अधिक मास के चलते इस बार दीपावली करीब बीस दिन देरी से आया है। सर्द मौसम की शुरुआत हो चुकी है। मौसम को देखते हुए ग्राहकों द्वारा दीपावली पर्व के साथ गर्म कपड़ों की भी खरीदारी की जा रही है। इसके लिए वस्त्र विक्रेताओं ने गर्म कपड़ों में स्वेटर, इनर, कार्डीगन, पैंट, शर्ट आदि की आकर्षक रेंज पहले से ही तैयार कर रखी है। ग्राहक स्टाइलिश कढ़ाई वाले ब्लेजर के साथ कढ़ाई किए गए कुर्ते, शेरवानी भी खरीद रहे हैं। इन पर पर्व के चलते आकर्षक छूट भी ग्राहकों को दुकानदारों द्वारा दी जा रही है।

त्योहार के साथ सहालग की हो रही तैयारी

दीपावली पर्व के बाद सहालग भी शुरू हो रहे हैं। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी भी पर्व पर ही कर रहे हैं। पर्व की छुट्टियों में घर आए लोगों द्वारा इसे विशेष महत्व दिया जा रहा है। बच्चों व घर परिवार के लोगों के लिए गर्म वस्त्र खरीदे जा रहे हैं। इसमें एक साथ दो दीपाेत्सव के बाद देवोत्थान से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

बाजारों में सजी दुकानें

शहर से लेकर देहात तक के बाजारों  में कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। इनमें शहर में कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, मुरसान गेट, सादाबाद गेट, पसरट्टा बाजार आदि में दुकानों पर खरीदारी हो रही है। वहीं देहात के सादाबाद , मुरसान, सिकंदराराऊ, हसायन, सासनी के बाजारों में भी दुकानों पर गर्म कपड़ों की रेंज सजा दी गई हैं।


इनका कहना है

दीपावली पर्व के लिए खरीदारी करनी है। इस बार सहालग भी नजदीक हैं। ऐसे में बार-बार खरीदारी से अच्छा है पर्व के सामान के साथ ही गर्म कपड़ों की भी खरीदारी कर लेना भी उचित लग रहा है।

- ललित कुमार गौड़ ग्राहक

इस बार दीपावली पर्व देरी से आया है। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। इसीलिए ग्राहकों द्वारा पर्व के साथ गर्म कपड़ों की भी खरीदारी की जा रही है। कपड़ों की बिक्री करने के लिए पुराने स्टॉक के साथ नया माल भी दुकानों पर सजाकर रख गया है।

-  प्रवीन अग्रवाल दुकानदार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.