Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हाथरस, जानें पुलिस कर्मी क्‍यों हुए सम्‍मानित

Republic Day 2022 जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ध्वजारोहण किया। जवानों ने मार्च पास्ट किया। सीओ रुचि गुप्ता को डीजीपी प्रसंशा सम्मान से सम्मानित किया गया। इंस्पेक्टर केडी शर्मा समेत चार पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 01:00 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हाथरस, जानें पुलिस कर्मी क्‍यों हुए सम्‍मानित
जनपद देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे को सलामी दी गयी।

हाथरस, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को पूरा जनपद देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे को सलामी दी गयी। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड को हर साल की तरह की रंगों से सजाया गया था। आकर्षक रंगोली बनाई गईं। परेड के दौरान जवानों के कदम देखकर हर कोई गर्व की अनुभूति कर रहा था। सबसे पहले एसपी विनीत जायसवाल ने परेड का अभिवादन किया। इसके बाद डीएम रमेश रंजन ने ध्वजारोहण किया। जवानों ने मार्च पास्ट किया। सीओ रुचि गुप्ता को डीजीपी प्रसंशा सम्मान से सम्मानित किया गया। इंस्पेक्टर केडी शर्मा समेत चार पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

prime article banner

सीओ रुचि गुप्ता को डीजीपी प्रशंसा सम्मान से सम्‍मानित

हाथरस। गणतंत्र दिवस पर बुधवार को हाथरस शहर की क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता को डीजीपी प्रशंसा सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा इंस्पेक्टर हाथरस गेट केडी शर्मा और दो अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

सीओ सिटी रुचि गुप्ता 5 अक्टूबर 2020 से हाथरस में तैनात हैं। इस बीच कई उत्कृष्ट कार्य में उनका योगदान रहा। नौजरपुर में किसान हत्याकांड अंबरीश शर्मा की हत्या का मुद्दा काफी चर्चाओं में रहा था। एक मार्च 2021 को खेत पर मौजूदगी के दौरान किसान अंबरीश शर्मा को कुछ हमलावरों ने कई गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। एक मुकदमे को वापस कराने का दबाव बनाते हुए किसान को मौत के घाट उतारा गया था। इस मामले में मुख्य आरोपित एक लाख के इनामी गौरव शर्मा की गिरफ्तारी और घटना के अनावरण में सीओ की अहम भूमिका रही। इसके साथ ही नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए गांजे को पकड़वाने में कई कार्रवाई उनकी देखरेख में संपन्न हुई। इन उत्कृष्ट कार्याें के लिए सीओ रुचि गुप्ता को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही हाथरस गेट के इंस्पेक्टर केडी शर्मा, सब इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र और हेड कांस्टेबल साेमवीर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.