Move to Jagran APP

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी ने कहा, पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्‍मेदारी

महानगर कांग्रेस की शुक्रवार को सराय बीवी में बैठक हुई। यहां महानगर सचिव आजम कुरैशी के नेतृत्व में दूसरे दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि उनकी पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 04:54 PM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 04:54 PM (IST)
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी ने कहा, पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्‍मेदारी
। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि सभी वर्गों का सम्मान होगा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। महानगर कांग्रेस की शुक्रवार को सराय बीवी में बैठक हुई। यहां महानगर सचिव आजम कुरैशी के नेतृत्व में दूसरे दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि उनकी पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है। जो भी कार्यकर्ता आए है, उनका सदैव सम्मान होगा। उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएंगी। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। उसकी ही रायशुमारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व समय समय पर लेता है।

loksabha election banner

ये रहे मौजूद

बैठक को महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बॉबी, जिला प्रभारी मुकेश धनकर, महानगर महासचिव मुंतज़िर आमिर आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मुरसलीन मोहम्मद, अल्ताफ राजा, अनस मोहम्मद, चंदन, सद्दाम, मोहम्मद आरिफ कुरेशी, मोहम्मद मारूफ, रईस कुरैशी, सुल्तान आदि मौजूद थे।

अनुज कांग्रेस लोधा ब्लाक के अध्यक्ष बने

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन ने अनुज कुमार सिंह को पार्टी का लोधा ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है। अनुज ने नई जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष लोधा मनोनीत किया गया है। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सिंह ने अनुज को नियुक्ति पत्र भी सौंपा। उम्मीद भी की है कि अनुज संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगें। अनुज कुमार सिंह ने कहा कि वे पार्टी में पूर्ण निष्ठा, मेहनत व ईमानदारी से काम करेगे। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व जिलाध्यक्ष के दिशा निर्देश का शतत पालन करेंगे। इस मौके पर संगठन प्रभारी एवं उपाध्यक्ष शेरपाल सविता, सोनू, मोहन स्वरुप, रेंचो ठाकुर आदि मौजूद थे।

युवा किसान पंचायत में कांग्रेसी हुए शामिल

बुलंदशहर के कस्बा छतारी में शुक्रवार को युवा किसान महापंचायत हुई। जिसे युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवासन ने संबोधित किया। पंचायत में पीसीसी व अलीगढ़ जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर के नेतृत्व में युवाओं ने भाग लिया। अलीगढ़ शहर विधानसभा से यज्ञा अग्रवाल ने अपनी दावेदारी की। पंचायत में अब्दुल सबूर उर्फ नन्नू मालिक,शेख रिजवान अली, रतन भारद्वाज, कुमारपाल सिंह , महर उद्दीन मैप,आस मोहम्मद आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.