Move to Jagran APP

हरियाली तीज उत्‍सव : कन्हैया को झूला झुलाने जाऊंगी Aligarh News

हरियाली तीज उत्सव की शनिवार को भी पूरे शहर में गूंज रही है। कार्यक्रमों में गीत-मल्हार गूंजे। महिलाओं ने नृत्य किया। उत्सव का जमकर आनंद उठाया। इस समय चारों ओर हरियाली है। सावन की ठंडी-ठंडी बयार बह रही है। चारों ओर उत्साह और उमंग है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 10:59 AM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 10:59 AM (IST)
हरियाली तीज उत्‍सव : कन्हैया को झूला झुलाने जाऊंगी Aligarh News
हरियाली तीज उत्सव की शनिवार को भी पूरे शहर में गूंज रही है।

अलीगढ़, जेएनएन। हरियाली तीज उत्सव की शनिवार को भी पूरे शहर में गूंज रही है। कार्यक्रमों में गीत-मल्हार गूंजे। महिलाओं ने नृत्य किया। उत्सव का जमकर आनंद उठाया। इस समय चारों ओर हरियाली है। सावन की ठंडी-ठंडी बयार बह रही है। चारों ओर उत्साह और उमंग है। ऐसे में कंपनी बाग स्थित गांधीपार्क में महिला पतंजलि समिति की ओर से हरियाली तीज उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सखी सावन में सजन लगे प्यारे, देखो खूब हैं निहारे, कन्हैया को झूला झुलाने जाऊंगी, मैं तो राधा रानी को मनाऊंगी आदि गीतों का आनंद लिया। ज्ञानवती शर्मा, रंजना सिंह चौधरी, रश्मि चौधरी आदि कार्यक्रम में शामिल हुईं।

loksabha election banner

परंपराएं जीवित रखना ही लक्ष्‍य

मानव कल्यान एक संकल्प महिला प्रकोष्ठ की ओर हरियाली तीज का कार्यकम में खूब धमाल मचा। शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता, गिनीशा वार्ष्णेय, ममता वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित करके किया। विशिष्ठ अतिथि हेमलता पाराशर और अनीता सिंह ने कहा कि हमारा देश परंपराओं का देश है, जो हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करती है। संचालन खुशबू गुप्ता व रुचि गोटेवाल ने किया। अध्यक्ष ललित कुमार व सचिव धर्मंद्र रौनक ने सभी को बधाई दी। हिमांशी, कल्पना वार्ष्णेय, हेमलता, तरंत, निशा वार्ष्णेय, खुशबू वार्ष्णेय आदि शामिल हुईं। जेसीआई शाइन की ओर से भी रंगारंग हरियाली तीज उत्सव मनाया गया।

नियमों का पालन करना भूल गए

आज हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अफसोस, बहुत से काम ऐसे हैं जिन्हें आजाद के इतने साल बाद भी दुरुस्त नहीं कर पाए। शहर का ध्वस्त ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम हो या विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार। आज भी लाेगों की समस्याओं का समाधान भी आसानी से नहीं होता। अफसरों के चक्कर लगाते-लगाते लाेग थक जाते हैं। कभी-कभी तो उन्हें दुत्कार भी झेलनी पड़ती है। प्रभावशाली लाेगों के काम में कोई अड़चन पैदा नहीं होती, वो अपने काम करा ले जाते हैं। नियमों का पालन करना तो हम भूल गए हैं। नियमों की अनदेखी कभी-कभी जानलेवा भी साबित होती है। फिर भी अनेदखी करते हैं। पुलिस को भी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पड़ते हैं। पुलिस अब आपरेशन नकेल के तहत उन वाहन चालकों पर कार्रवाई करने सड़क पर उतरेगी जो फर्जी व बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.