Move to Jagran APP

अलीगढ़ में हरियाली तीज महोत्सव की धूम

कार्यक्रमों में गीत-मल्हार गूंजे। महिलाओं ने नृत्य किया। उत्सव का जमकर आनंद उठाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 02:12 AM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 02:12 AM (IST)
अलीगढ़ में हरियाली तीज महोत्सव की धूम
अलीगढ़ में हरियाली तीज महोत्सव की धूम

जासं, अलीगढ़ : हरियाली तीज उत्सव की शनिवार को भी पूरे शहर में गूंज रही है। कार्यक्रमों में गीत-मल्हार गूंजे। महिलाओं ने नृत्य किया। उत्सव का जमकर आनंद उठाया।

loksabha election banner

इस समय चारों ओर हरियाली है। सावन की ठंडी-ठंडी बयार बह रही है। चारों ओर उत्साह और उमंग है। ऐसे में कंपनी बाग स्थित गांधीपार्क में महिला पतंजलि समिति की ओर से हरियाली तीज उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सखी सावन में सजन लगे प्यारे, देखो खूब हैं निहारे, कन्हैया को झूला झुलाने जाऊंगी, मैं तो राधा रानी को मनाऊंगी आदि गीतों का आनंद लिया। ज्ञानवती शर्मा, रंजना सिंह चौधरी, रश्मि चौधरी आदि कार्यक्रम में शामिल हुईं।

मानव कल्यान एक संकल्प महिला प्रकोष्ठ की ओर हरियाली तीज का कार्यकम में खूब धमाल मचा। शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता, गिनीशा वाष्र्णेय, ममता वाष्र्णेय ने दीप प्रज्वलित करके किया। विशिष्ठ अतिथि हेमलता पाराशर और अनीता सिंह ने कहा कि हमारा देश परंपराओं का देश है, जो हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करती है। संचालन खुशबू गुप्ता व रुचि गोटेवाल ने किया। अध्यक्ष ललित कुमार व सचिव धर्मंद्र रौनक ने सभी को बधाई दी। हिमांशी, कल्पना वाष्र्णेय, हेमलता, तरंत, निशा वाष्र्णेय, खुशबू वाष्र्णेय आदि शामिल हुईं। जेसीआइ शाइन की ओर से भी रंगारंग हरियाली तीज उत्सव मनाया गया।

.........

बच्चों के रैंप वाक ने मोहा मन

जासं, अलीगढ़ : मुस्कुराहट की पहल संस्था की ओर से दि ग्रांड तीज महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने रैंप वाक आन रेड कारपेट पर चलकर सभी का मन मोह लिया। संस्था व बच्चों ने मिलकर बेस्ट आउट आफ वेस्ट से कपड़े बनाए और उन्हें पहनकर रेड कारपेट पर चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि अध्यक्ष डा. ललिता गुप्ता, अतिथि आरजे कल्पना और अरुण तिवारी ने दीप प्रज्जवलन किया। संचालन मणि शर्मा और शुभ राठी ने किया। शबनम गुप्ता, शरद गुप्ता, रोहिणी गुप्ता, रजत शर्मा, मोकांशी वाष्र्णेय, प्रशांत उपाध्याय, हिमांशी सिंह और रजत अग्रवाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.