Move to Jagran APP

लाइसेंस नवीनीकरण की व्यवस्था को खत्म करे सरकार, अलीगढ़ नुमाइश में बोले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने दी सलाह कहा-कोराना संकट में तबाह हो चुका है व्यापार।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 09:03 PM (IST)
लाइसेंस नवीनीकरण की व्यवस्था को खत्म करे सरकार, अलीगढ़ नुमाइश में बोले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा
लाइसेंस नवीनीकरण की व्यवस्था को खत्म करे सरकार, अलीगढ़ नुमाइश में बोले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा

जासं, अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि खाद्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। सैंपलिग के नाम पर व्यापारियों का शोषण हो रहा है। सरकार सभी प्रकार के लाइसेंस ताउम्र के लिए जारी करे, क्योंकि नवीनीकरण कके नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न किया जाता है।

loksabha election banner

मिश्रा मंगलवार को नुमाइश स्थित कृष्णांजलि नाट्यशाला में अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंचासीन कमिश्नर गौरव दयाल व आइजी पीयूष मोर्डिया को अपनी ओर मुखातिब किया। बोले, कोरोना संकट से व्यापार व उद्योग तबाह हो चुके हैं। कर्मचारियों के वेतन से लेकर तमाम तरह की देनदारी उद्यमियों को करनी पड़ी है। इन खर्चों में व्यापारी की पूंजी टूट गई है। बाजार में वैश्विक मंदी है। कच्चे मैटेरियल के दामों में आग लगी है। व्यापारी बहुत दुखी है। सरकार ने किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी। बजट में भी कोई खास प्रावधान नहीं किया है। टैक्स के रूप में वसूले जाने वाले राजस्व को गरीबों की मदद पर खर्च किया गया। हम इसके विरोधी नहीं हैं, मगर सरकार भी हमारे व्यापारियों का ध्यान रखे। मिश्रा ने व्यापारियों से आह्वान किया है कि वह व्यापार मंडल से जुड़ें, इससे ताकत मिलेगी।

युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक वाष्र्णेय व उनकी टीम का मिश्रा ने मंचासीन पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। सक्रियता पर पीठ थपथपाई।

कमिश्नर ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आइजी ने कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी है, वह उनसे संपर्क कर सकता है। मंचासीन विशेष अतिथियों में एडीएम सिटी राकेश मालपाणि, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद्र वाष्र्णेय, प्रांतीय संगठन मंत्री मास्टर ओमप्रकाश व सुरेश चंद्र पेठा आदि मौजूद थे। आभार महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वाष्र्णेय ने जताया। अतिथियों का स्वागत संयोजक व जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला चेयरमैन सरदार ढाल सिंह, महावीरगंज खाद्यान्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पवन किराना, मुकेश स्टील, विजय गुप्ता, विनोद आरबी, सरिता माहेश्वरी, मंजू सैनी ने किया। कवयित्री ममता वाष्र्णेय ने काव्य रचना प्रस्तुत की। संचालन अनिल राज गुप्ता ने किया।

.....

व्यापार मंडल का एप होगा लांच

व्यापार मंडल का व्यापारी नाम से एप लांच होगा। एप से छोटे-छोटे दुकानदार व फुटपाथ व्यापारी आनलाइन सदस्यता ग्रहण करेंगे। इनके लिए मात्र 100 रुपये सदस्यता शुल्क होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.