Move to Jagran APP

सात माह से खुले आसमान के नीचे बैठे किसानों की आवाज नहीं सुन रही सरकार Aligarh news

इगलास कस्बा के अलीगढ़ मार्ग स्थित बालाजी गैस्ट हाउस में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह एवं युवा रालोद के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 06 Jul 2021 02:39 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jul 2021 02:45 PM (IST)
सात माह से खुले आसमान के नीचे बैठे किसानों की आवाज नहीं सुन रही सरकार Aligarh news
जुमले बाजों की पोल खोलने के साथ रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।

अलीगढ़, जेएनएन। इगलास कस्बा के अलीगढ़ मार्ग स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह एवं युवा रालोद के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ। कई प्रधानों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

loksabha election banner

महंगाई को लेकर सरकार को घेरा

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ी भारी कीमतों, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आम आदमी परेशान है। सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून के विरोध में सात माह से खुले आसमान में आंदोलन चल रहा है। गूंगी-बहरी सरकार को किसानों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है। आने वाले समय से प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़-फेंकने का मन आम आदमी ने बना लिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कहा कि 2022 में जोरदारी के साथ लड़ाई लडऩी है। कार्यकर्ता जुमले बाजों की पोल खोलने के साथ रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।

ये लोग रहे उपस्‍थित

इस मौके पर प्रीति धनगर के नेतृत्व में भगवती प्रसाद, दिनेश कुमार, गोपाल बघेल, रामबहादुर सिंह, ऋषिमुनि, राजकुमार, संतोष, सुनील कुमार, वीरेंद्र सिंह, भोजराज, महेंद्र सिंह, ब्रजेश बघेल ने रालोद की सदस्यता ली। संचालन नबाब सिंह छौंकर व अध्यक्षता मास्टर केबल सिंह ने की। इस मौके पर वीरेंद्र बघेल, सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमित ठेनुआं, चौ. हरचन सिंह, रामवीर सिंह, चौ. ऋषिपाल सिंह, पप्पू चौधरी, नितिन चौधरी, विनोद करन, वीरपाल दिवाकर, डा. राकेशपाल, ओमपाल सूर्यवंशी, सुमन दिवाकर, सुलेखा सिंह, अशोक फौजदार, मनोज ठैनुआं, राजेश ठैनुआं, सत्यवीर सिंह, सचिन कुमार, मुकेश चौधरी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.