Free Ration in Corona Period : कार्ड धारकों को महीने में दूसरी बार भी मिलेगा मुफ्त राशन Aligarh News
कोरोना काल में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिल रही है। हर महीने दो बार मुफ्त में राशन मिल रहा है। अब तक महीने के पहले चक्र का राशन बंट रहा था लेकिन अब दूसरे चक्र के भी आदेश हो गए हैं। दूसरे चक्र का राशन वितरण शुरू होगा।
अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना काल में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिल रही है। हर महीने दो बार मुफ्त में राशन मिल रहा है। अब तक महीने के पहले चक्र का राशन बंट रहा था, लेकिन अब दूसरे चक्र के भी आदेश हो गए हैं। जिले में बुधवार से दूसरे चक्र का राशन वितरण शुरू होगा। जिले के साढ़े छह लाख कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। 31 जुलाई तक राशन वितिरित होना है।
यह है योजना
कोरोना काल में केंद्र व राज्य सरकार अलग-अलग मुफ्त राशन वितरण कर रही हैं। ऐसे में हर कार्ड धारक को महीने दो बार राशन मिल रहा है। नवंबर तक इसका वितरण होना है। अब तक पांच जुलाई से सोमवार तक पहले चक्र का राशन बांटा जा रहा था, लेकिन अब दूसरे चरण के राशन वितरण का भी आदेश हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि बुधवार से वितरित होने वाले राशन को पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाएगा। वहीं, अंत्योदय कार्ड धारकों को भी इसी तरह तीन किलो गेहूूं व दो किलो चावल प्रति यूनिट के हिसाब से मिलेंगे। राशन के लिए कोई भी कोटेदार पैसे नहीं लेगा। इसे सरकार की ओर से बिल्कुल मुफ्त रखा गया है। जिले में कुल कोटेदार 1351 हैं। वहीं, अंत्योदय कार्ड धारक 24596 और 639554 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। राशन कोटेदारों को निर्देश हैं कि वह सुबह छह से रात नौ बजे तक राशन का वितरण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही गरीबों को उनके हर का पूर्ण राशन मिलना चाहिए। किसी भी कोटेदार के द्वारा कटौती की गई तो उसका लाइसेंस निरस्त करते हुए एफआईआर कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार के मुफ्त राशन से कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिल रही है। प्रशासन का मकसद पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचाना है।