शिविर में निश्शुल्क आंखों की हुई जांच, 79 लोगों बांटे गए चश्मे Aligarh news
इगलास क्षेत्र के गांव चंदफरी में निश्शुल्क आंखों की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 98 लोगों ने अपने आंखों जांच कराई। लोगों को निश्शुल्क दवाए भी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा लोगों की जांच करने के साथ ही सलाह भी दी।
अलीगढ़, जेएनएन : इगलास क्षेत्र के गांव चंदफरी में निश्शुल्क आंखों की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 98 लोगों ने अपने आंखों जांच कराई। लोगों को निश्शुल्क दवाए भी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा लोगों की जांच करने के साथ ही सलाह भी दी।
आंखों की उचित देखभाल जरूरी
उन्होंने बताया कि कंप्यूटर के सामने बैठे रहने, मोबाइल का ज्यादा प्रयोग करने व किसी अन्य वजह से आंखों में थकान और भारीपन महसूस होता है, तो आंखों की उचित देखभाल अवश्य करें। इसके लिए सुबह उठते ही मुंह में पानी भरकर बंद आंखों पर 20-25 बार ठंडे पानी के छींटे मारें। धूप में निकलते समय चश्मा अवश्य लगाए। देर रात तक जागना और सूर्योदय के बाद देर तक सोना आंखों के लिए हानिकारक होता है। आंखों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए, इससे आंखों को नुकसान होता है। इस दौरान 79 लोगों को निश्शुल्क चश्में भी दिए गए। अनिल पचौरी ने बताया कि समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के कैम्प का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे ग्रामीणों को काफी लाभ होता है। इस मौके पर विनोद उपाध्याय, धर्मेंद्र तोमर, अनिल पचौरी, नीतीश उपाध्याय, विशाल शर्मा, भूरा पंडित, श्याम शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, मुनेश शर्मा, सत्यपाल सिंह, ओमवीर तोमर, जयप्रकाश कश्यप, रामवीर, शीलेंद्र तोमर, नीटू तोमर, राकेश उपाध्याय, मनीष रावत आदि थे।