त्योहारों पर बाजारों से चोरी करने वाली आगरा व बुलंदशहर की चार महिला चोर पकड़ी Hathras News
कोतवाली सदर पुलिस ने बाजार में सादा कपड़ाेें में महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। पुलिस को गुरुवार को चार महिलाओं को दबोच लिया। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हाथरस जेएनएन : रक्षाबंधन व ईद पहले ही बाजारों में पर्स आदि चोरी करने वाला महिलाओं का गिरोह सक्रिय हो गया था। इसकी भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। कोतवाली सदर पुलिस ने बाजार में सादा कपड़ाेें में महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। पुलिस को गुरुवार को चार महिलाओं को दबोच लिया। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ऐसे पकड़ी महिलाएं
प्रभा चौहान पत्नी महेश चौहान निवासी गाँव रामपुर हाथरस जंक्शन व उनकी सहेली शिखा गोयल बाजार करने आई थी। तभी महिला चोरों ने उनके दो पर्स चोरी कर लिए। जिनमें 28 सौ रुपये व एक पहचान पत्र व एक मोबाइल चोरी कर लिया। महिला चोरों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हें महिला कांस्टेबल मंजूलता व उषा कुमारी ने दुकानदारो की मदद से महिला चोरों को दबोच लिया। महिला चोरों में जय देई पत्नी अनिल कुमार, मोहनी पत्नी रवि कुमार, गुड्डी पत्नी राम सिंह निवासी गढ़ नाई की मंडी जिला आगरा व लक्ष्मी पत्नी सुनील निवासी जलीलपुर थाना जहांंगीरा बाद जिला बुलन्दशहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक साड़ी,दो पर्स,मोबाइल व 28 सौ रुपये बरामद किए है। चारों महिला चोरों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया।