Move to Jagran APP

अलीगढ़ में पूर्व विधायक के पुत्र बसपा छोड़ रालोद में शामिल

दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 07:45 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 07:45 PM (IST)
अलीगढ़ में पूर्व विधायक के पुत्र बसपा छोड़ रालोद में शामिल
अलीगढ़ में पूर्व विधायक के पुत्र बसपा छोड़ रालोद में शामिल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अतरौली के कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे चौ. अनवार अहमद खां के पुत्र शाकिब अनवार रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हो गए हैं। शाकिब अनवार बसपा में थे। उन्होंने वर्ष 2012 में अतरौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुत्रवधु व पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा के सामने बसपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि यह कड़े मुकाबले में चुनाव नहीं जीत सके थे। दिल्ली में अपने आवास पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इन्हें दल की सदस्यता दिलाई है।

loksabha election banner

शाकिब के पिता अनवार खां ने वर्ष 1980 में हुए विधानसभा चुनाव में अतरौली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को परास्त किया था। शाकिब अनवार को साथ लेकर रविवार सुबह रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शोहराब दिल्ली में बसंत कुंज स्थित आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले। इन्होंने किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने व रालोद के शामिल होने की इच्छा जताई। शाकिब अनवार ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। किसानों की अनदेखी की जा रही है। सपा-रालोद गठबंधन को मजबूत करने के लिए वे रालोद में शामिल हुए हैं। जनता उनके साथ है। जब वे अतरौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी थे, तब बसपा के लिए उन्हें 42 हजार 436 वोट मिले थे, जबकि जनक्रांति पार्टी से प्रेमलता वर्मा को 45 हजार 735 वोट मिले थे। सपा के वीरेश यादव ने जीत दर्ज की थी। भाजपा चौथे नंबर पर रही थी। रालोद जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरन सिंह ने कहा कि शाकिब अनवार के रालोद में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। वे एक अनुभवी युवा नेता हैं। अतरौली विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी को मजबूत करेंगे। कोई भी शामिल हो, रालोद में हर किसी का स्वागत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.