Move to Jagran APP

लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रही है कांग्रेस, अलीगढ़ में बोले पूर्व विधायक

भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 01:58 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 01:58 AM (IST)
लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रही है कांग्रेस, अलीगढ़ में बोले पूर्व विधायक
लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रही है कांग्रेस, अलीगढ़ में बोले पूर्व विधायक

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ, कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा जमालपुर स्थित फुटपाथ व लघु व्यापार समिति के अध्यक्ष नत्थू खान के कार्यालय से निकाली गई। कांग्रेसियों ने लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।

loksabha election banner

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में पदयात्रा जमालपुर चौराहा बड़ी मस्जिद, राशन वाली गली और किरमानी मस्जिद होते हुए पूरे हमदर्द नगर क्षेत्र में होकर फ्लाईओवर पर समाप्त हुई। नागरिकों ने प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल कांग्रेसियों का उत्साहवर्धन किया। बंसल ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस ही देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों से लड़ रही है, ताकि लोकतंत्र की रक्षा और देश के नागरिकों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करना है। संचालन कांग्रेस सेवादल के सचिव अमजद हुसैन ने किया। प्रदेश सचिव व जनपद के सह प्रभारी मुकेश धनगर, शहराध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, पूर्व प्रदेश महासचिव रूही •ाुबेरी, महिला विग की अध्यक्ष रूही खान, जियाउद्दीन राही, एएमयू के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, सलीम टेलर, हबीब मलिक, सय्यद कादिर अली बब्लू, साबिर अहमद, मोहम्मद सलमान, लियाकत अली, मोहम्मद दिलशाद, अजमेरी मलिक, रियाज अहमद मौजूद रहे।

......

कांग्रेस की सदस्यता ली

जासं, अलीगढ़: कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जमालपुर की काफी महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व महिलाओं ने कठपुले से जमालपुर की सड़क बनवाने और अन्य कार्यों के लिए आगा यूनुस के प्रयास की सराहना की। आगा यूनुस ने कोल विधानसभा सीट से दावेदारी किए जाने की जानकारी दी। कहा, मेरे उद्देश्य कोल विधानसभा क्षेत्र को समृद्धि और विकास की राह पर ले जाना है। जनप्रतिनिधियों ने हमेशा यहां की जनता को छला है। वे जनता के सेवक बनकर उसकी समस्याओं को लगातार उठाते रहेंगे, चाहे इसके लिए कितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.