Move to Jagran APP

ब्रेकिंग न्‍यूज : पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह सहित चार लोगों को पद्म विभूषण सम्‍मान

अलीगढ़ जेएनएन। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। इस पुरस्‍कारों में भाजपा के दिवंगत नेता कल्‍याण सिंह व देश के पहले सीडीएस रहे बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 08:58 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:58 PM (IST)
ब्रेकिंग न्‍यूज : पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह सहित चार लोगों को पद्म विभूषण सम्‍मान
उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह।

अलीगढ़, जेएनएन। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। इस पुरस्‍कारों में भाजपा के दिवंगत नेता कल्‍याण सिंह व देश के पहले सीडीएस रहे बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इनके अलावा कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार की ओर से 128 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें 4 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री से सम्‍मानित किया गया है। 

loksabha election banner

कल्‍याण सिंह का जन्‍म अलीगढ में हुआ था

पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कई बार अतरौली के विधानसभा सदश्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 1991 में पहली बार कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और दूसरी बार 1997 में मुख्यमंत्री बने थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.