Move to Jagran APP

रात को छाई धुंध, सुबह से ही खिल उठी धूप, अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस

मौसम का मिजाज सर्द होने लगा है। रात को कोहरा-धुंध ने दस्तक देनी शुरू कर दी है लेकिन रविवार का दिन लोगों के लिए फिर राहत लेकर आया। सुबह से ही धूप खिल गई थी। इसका आनंद लेने के लिए लोग खुले में नजर आए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 10:14 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 10:14 AM (IST)
रात को छाई धुंध, सुबह से ही खिल उठी धूप,  अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस
मौसम का मिजाज सर्द होने लगा है। रात को कोहरा-धुंध ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम का मिजाज सर्द होने लगा है। रात को कोहरा-धुंध ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, लेकिन रविवार का दिन लोगों के लिए फिर राहत लेकर आया। सुबह से ही धूप खिल गई थी। इसका आनंद लेने के लिए लोग खुले में नजर आए। 

loksabha election banner

सुबह-शाम लोग ठिठुर रहे

इनदिनों मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। गुरुवार की बूंदाबांदी के बाद अब मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की वृद्धि हुई है। हालांकि, हालांकि , सुबह-शाम लोग ठिठुर रहे हैं। रविवार को सुबह करीब सात बजे सूर्य निकल आया। मगर, इससे पहले सुबह वातावरण में हल्का कोहरा महसूस हुआ। बस स्टेशन पर ट्रेनों को इंतजार करने वाले यात्री ठिठुरते नजर आए। यहीं हाल अन्य सार्वजनिक स्थलों पर देखने को मिला। जहां लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। धूप निकलने के बाद ठंड गुलाबी हो गई। इससे यात्रियों को राहत मिली। खिली धूप का आनंद लेने के लिए लोग घरों के बाहर धूप सेकते दिखे। खास कर 60 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को राहत मिली। सुबह 9.30 बजे अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

सेहत का रखें ख्याल

फिजिशियन डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव का दौर है। छोटे बच्चों, बुजुर्ग व मरीजों को सर्दी से बचाकर रखना है। उन्हें गरम कपड़े पहनाएं। सर्द हवा से उन्हें परेशानी हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.