Move to Jagran APP

हो गई होली, पंचायत चुनाव पर फोकस, गांव-गांव में पुलिस के मुखबिर सक्रिय Aligarh News

होली को सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस का फोकस अब पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाना है। इसके लिए पुलिस के मुखबिर गांव-गांव में सक्रिय हो गए हैं। वहीं थानों में पीस कमेटी की बैठकें हो चुकी हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 09:50 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 09:50 AM (IST)
हो गई होली,  पंचायत चुनाव पर फोकस, गांव-गांव में पुलिस के मुखबिर सक्रिय  Aligarh News
पुलिस का फोकस अब पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाना है।

अलीगढ़, जेएनएन। होली को सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस का फोकस अब पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाना है। इसके लिए पुलिस के मुखबिर गांव-गांव में सक्रिय हो गए हैं। वहीं थानों में पीस कमेटी की बैठकें हो चुकी हैं। पुलिस ने पुराने विवादों को चिह्नित किया था। इनमें 90 फीसदी विवाद निपटाए भी जा चुके हैं। एसएसपी का सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि हर गांव पर निगरानी रखें। किसी भी तरह का विवाद सामने न आने पाए। 

loksabha election banner

पुलिस ने पहरा सख्त किया

पंचायत चुनाव में पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर अपनी किला बंदी मजबूत कर ली है। पुलिस के सामने होली को सकुशल संपन्न कराना चुनौती थी। अब होली के बाद पूरा फोकस पंचायत चुनाव है। सियासी घमासान तेज हो गया है। पंचायत चुनाव में एक-एक वोट महत्वपूर्ण होता है। दावेदार हर तरह के दांव-पेंच खेलते हैं। राजनीति में पार्टीबंदी हावी रहती है और यही झगड़े का कारण भी बनती है। रंजिश भी सामने आती हैं। ऐसे में पुलिस ने भी अपना पहरा सख्त कर दिया है। पुलिस ने पुराने विवादों की थानेवार सूची बना ली है। विवादों की वर्तमान स्थिति देखी गई है। कुछ विवादों में  समझौता हो चुका है तो शेष विवादों को पुलिस ने संभ्रांत लोगों के माध्यम से निपटवाया है। इधर, बीट पुलिसिंग भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने गांवों में अपने मुखबिर भी लगा दिए हैं, जो अंदर की बातें पुलिस तक पहुंचाएंगे। मुखबिर सक्रिय हो चुके हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुराने विवादों को सुलझाने पर फोकस है। वहीं गांव-गांव पर पुलिस की नजर है।  

नशे व सट्टा के खिलाफ चल रहा अभियान

होली पर पुलिस ने नशा व सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की है। रोजाना दर्जनों लोगों को पकड़ा जा रहा है। यह अभियान पंचायत चुनाव को देखते हुए भी जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.