Move to Jagran APP

लबालब हुई पोखर ने बढ़ाई पंचनगरी कालोनी में मुश्‍किलें, आवागमन बाधित Aligarh news

पंचनगरी में ओवरफ्लो हुई पोखर मुश्किलें बढ़ा रही है। पोखर का पानी आबादी तक पहुंच गया है। पंपसेट भी पानी नहीं निकाल पा रहा। गलियाें में पानी भरा होने से आवागमन प्रभावित है। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम अधिकारियों से मांग की है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 08:13 AM (IST)
लबालब हुई पोखर ने बढ़ाई पंचनगरी कालोनी में मुश्‍किलें, आवागमन बाधित Aligarh news
पंचनगरी कालोनी में पोखर का पानी ओवरफ्लो होने से लोगों की बढी मुसीबत।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। पंचनगरी में ओवरफ्लो हुई पोखर मुश्किलें बढ़ा रही है। पोखर का पानी आबादी तक पहुंच गया है। पंपसेट भी पानी नहीं निकाल पा रहा। गलियाें में पानी भरा होने से आवागमन प्रभावित है। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम अधिकारियों से मांग की है।

loksabha election banner

अलीगढ़ आगरा हाइवे से सटी है पंचनगरी कालोनी

सासनीगेट क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा हाईवे से सटी पंचनगरी कालोनी में बारिश के दिनों में पोखर के ओवरफ्लो होने की समस्या काफी पुरानी है। क्षेत्र में दर्जनों डेयरियां हैं। यहां से निकला मलमूत्र पोखर में ही जाता है। अब यही मलमूत्र गलियों में पहुंच रहा है। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठकों में ये मुद्दा उठ चुका है। क्षेत्रीय पार्षद संजय शर्मा इस समस्या को लेकर धरने पर भी बैठे थे। उनका कहना है कि वार्ड 31 में पंचनगरी, साकेत विहार, जाहरवीर धाम, सराय हरनारायण में बिन बारिश पानी भर जाता है। इसकी वजह पोखर है। 2018 से लगातार समस्या के निस्तारण की मांग की जा रही है। बीते साल पोखर को गहरा कर क्षमता बढ़ाने और 15वें वित्त से अन्य कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, कोई कार्य नहीं कराया गया। पंप भी समय से नहीं चल पा रहा है। न ही डेयरियां हटाई जा सकीं। क्षेत्रीय लोगों में इसको लेकर काफी रोष है। गलियों में पानी भरा होने से बच्चे घरों से नहीं निकल पा रहे। महिला, बुजुर्गों को भी काफी परेशानी होती है।

इनका कहना है

बहुत बुरा हाल है। घरों के आगे गंदा पानी भरा रहता है। घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों को देखना चाहिए।

सुशील वर्मा, पंचनगरी 

गंदगी, दुर्गंध से बुरा हाल है। घरों के आगे गोबर बहता है। पोखर का पानी आबादी तक पहुंच गया है। बारिश हुई तो और बुरे हालात होंगे।

बिट्टू यादव, पंचनगरी 

नगर निगम समस्या का समाधान नहीं करा पा रहा। कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। अधिकारी भी यहां दौरा करने नहीं आते।

विकास बघेल, पंचनगरी 

कार्यकारिणी की बैठकों में ये मुद्दा रख चुका हूं। अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन भी दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पोखर की क्षमता बढ़ाई जाए, पंपसेट नियमित चले।

संजय शर्मा, पार्षद वार्ड 31


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.