Move to Jagran APP

UP assembly elections 2022 : 14 नवंबर तक पूरा हो जाएगा एफएलसी का कार्य, फिर शुरू होगा माक पोल

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कलक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में संचालित एफएलसी का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। 14 नवंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद माक पोल काम शुरू होगा।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 02:13 PM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 02:17 PM (IST)
UP assembly elections 2022 : 14 नवंबर तक पूरा हो जाएगा एफएलसी का कार्य, फिर शुरू होगा माक पोल
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कलक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में संचालित एफएलसी का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। 14 नवंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद माक पोल काम शुरू होगा। इसके लिए आयोग से 21 नवंबर तक तक समय निर्धारित किया है। राजनीतिक पार्टियों के चयन के बाद इन मशीनों की रैंडम चेकिंग होगी। प्रशासन की तरफ से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी राजनीतिक पार्टियों से वेयर हाउस में पांच-पांच प्रतिनिधि उपस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्‍तावित

एडीएम सिटी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में आयोग ने इस चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इन दिनों एफएलसी का कार्य चल रहा है। वहीं, बूथों का गठन हो चुका है। पहली बार एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता निर्धारित हुए हैं। पिछले चुनाव तक इनकी संख्या अधिकतम 1500 थी। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। मतदाता इस सूची में अपना नाम वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी घर बैठकर करा सकते हैं। इस प्रक्रिया में घर बैठे ही आवेदन की जांच हो सकती है। एक से 30 नवंबर तक यह अभियान चलना है। मतदाता सूची में नाम से संबंधित विसंगति मिलने पर आनलाइन फार्म 6 एवं 7 भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित शिकायत को निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी दर्ज कराया जा सकता है। इस नंबर पर शिकायत की मानिटरिंग निर्वाचन आयोग स्वयं करता है।

माक पोल होगा शुरू

एडीएम सिटी ने बताया कि 14 नवंबर को ईवीएम व वीवीपैट का एफएलसी पूरा हो जाएगा। इसके बाद इन मशीनों का माकपाेल शुरू होगा। इसमें ईवीएम का वीवीपैट के साथ माकपोल किया जाएगा। सुबह 10 से लेकर शाम पांच बजे तक इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में उन्होंने राजनीतिक दल एवं चुनाव लड़ने वाले प्रतिनिधियों को पांच-पांच प्रतिनिधियों को इस समय में उपस्थिति रहने के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.