अलीगढ़ में पेड़ काटने पर फायरिंग, एक की मौत, एक घायल
जनपद अलीगढ़ के कस्बा खैर के रूपा नगला में सोमवार को दो गुटों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग की चपेट में एक व्यक्ति आ गया जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
अलीगढ़, जेएनएन। जनपद अलीगढ़ के कस्बा खैर के रूपा नगला में सोमवार को दो गुटों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग की चपेट में एक व्यक्ति आ गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
जरा सी बात पर हुआ विवाद
कस्बा रूपा नगला निवासी भयंकर सिंह के घर के सामने बबूल का पेड़ है। सोमवार की सुबह पड़ाेेसी किरनपाल पेड़ काटने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। तभी दूसरे पक्ष के एक युवक ने गोली चला दी। गोली भयंकर सिंह के लग गई। इस दौरान मची चीख पुकार से गांव में घटना से हफरा तफरी का माहोल हो गया गांव के लोग बडी संख्या में इक्कठे हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से आरोपित राहुल और किरनपाल मय असला,कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। भयंकर सिंह और मोनू को सीएचसी खैर में भर्ती कराया। डाक्टारों ने भयंकर सिंह को मृत घोषित कर दिया है। मोनू का सीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना की तहरीर सुनील पुत्र भयंकर सिंह निवासी रूपा नगला ने थाने में तहरीर दी है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।