बच्चे को नाली पर शौच कराने के विवाद में फायरिंग, किशोरी गंभीर
अलीगढ़ : अकराबाद थाना क्षेत्र के गाव मान ई के नगला रेवती में एक बच्चे को नाली पर शौच कराने
अलीगढ़ : अकराबाद थाना क्षेत्र के गाव मान ई के नगला रेवती में एक बच्चे को नाली पर शौच कराने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। जमकर पथराव व फाय¨रग हुई, जिससे गाव में दहशत फैल गई। कई लोग घायल हो गए। एक युवती गोली लगने से जख्मी हुई है। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पीआरबी की दोनों गाड़ियों के साथ थाने का फोर्स लेकर पहुंचे। तब झगड़ा कर रहे लोगों का लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने मौके से तीन लोग हिरासत में लिए हैं।
गांव नगला रेवती में बुधवार को ब्रजेश सिंह की पत्नी अपने एक साल के बच्चे को चोब सिंह घर के सामने नाली में शौच करा रही थी। मना करने पर दोनों पक्ष की महिलाओं में कहासुनी हो गई। ब्रजेश के चाचा कैलाश के आने पर मामला बढ़ गया। इसके बाद जमकर पथराव व फाय¨रग होने लगी, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में चोब सिंह, सतेंद्र, मनोज घायल हो गए। चोब सिंह की बेटी पूजा (15) को गोली लगी है। उसे पुलिस सीएचसी लेकर आई, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेजा। वहां से मेडिकल रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं।