अलीगढ़ के दादों में बैैंक ऑफ आर्यावर्त में लगी आग
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कस्बा दादों क्षेत्र में मौजूद बैंक ऑफ आर्यावर्त में आग लग गई। रविवार को भरी दोपहर में बैंक बैंक से निकले धुएं से आसपास के लोगों में खलबली मच गई
अलीगढ़ जेएनएन: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कस्बा दादों क्षेत्र में मौजूद बैंक ऑफ आर्यावर्त में आग लग गई। रविवार को भरी दोपहर में बैंक बैंक से निकले धुएं से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। लोगों न पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुुंच गई। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई है। साथ ही बैंक के अधिकािरयों को भी जानकारी दे दी है। आग में कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी की जा रही है।
हाथरस के मारूति सर्विस सेंटर में लगी आग,लाखों का नुकसान
उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड पर राधे-राधे मारूति सर्विस सेंटर में शनिवार सुबह आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में खलबली मच गई। शनिवार की सुबह सर्विस सेंटर में से आग की लपटे निकलने पर लोगों ने सेंटर के स्वामी को सूचना दी। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग के कर्मी भी पहुंच गए। आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
ऐसे हुआ हादसा
आग की सूचनाा मिलने पर सर्विस सेंटर के संचालक आशीष अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। सर्विस सेंटर को खोलकर देखा गया तो उसमें से आग की लपटे निकल रही थी। आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। तमाम लोग एकत्रित हो गए,लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस के अलावा फायर बिग्रेड विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाकर आग पर काबू पाया गया। सर्विस सेंटर संचालक आशीष अग्रवाल का कहना है कि शार्ट सर्किट हो जाने की वजह से आग लगी है। आग की वजह से एक कार और एसेसिरीज का सामान जल गया। करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।