जान से मारने की नीयत से युवक पर फायर झोंका
अलीगढ़ : बाइक द्वारा भांजे के साथ सभापुर गाव से अपने गाव उसरम लौट रहे युवक पर पलाचाद और
अलीगढ़ : बाइक द्वारा भांजे के साथ सभापुर गाव से अपने गाव उसरम लौट रहे युवक पर पलाचाद और नगला बीरुआ के बीच पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली युवक के हाथ में लगी। युवक बाइक से गिर गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव उसरम निवासी जितेंद्र पुत्र राजवीर सिंह अपने भांजे राजकुमार के साथ बाइक द्वारा रविवार की शाम सभापुर गाव से वापस अपने गाव लौट रहा था। पलाचांद और नगला बीरुआ के बीच आते समय पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने बाइक रुकवा ली तथा जान से मारने की नीयत से तमंचा से गोली मारी। गोली बाइक चला रहे जितेंद्र के हाथ में लगी। गोली लगते ही जितेंद्र नीचे गिर पड़ा। पीछे बैठे भांजे राजकुमार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर आए तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी खैर अर्पित कपूर मयफोर्स के पहुंच गए। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहा से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। घायल युवक के भाई सुभाष ने बनवारी लाल, मुकेश, कृष्णा, महेश के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वकौल थाना प्रभारी नामजदों को तलाश किया जा रहा है।