Move to Jagran APP

अलीगढ़ में अवैध निर्माण की नहीं दबेगी फाइल, आनलाइन कटेगा चालान

एडीए के अभियंता बाबू व सुपरवाइर अवैध निर्माण की फाइलें नहीं दबा पाएंगे। शासन स्तर से इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए एक देवौथ पोर्टल तैयार किया जा रहा। इसी पोर्टल के माध्यम से सभी अवैध निर्माण के आनलाइन चालान काटे जाएंगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 07:19 AM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 07:19 AM (IST)
अलीगढ़ में अवैध निर्माण की नहीं दबेगी फाइल, आनलाइन कटेगा चालान
पोर्टल के माध्यम से सभी अवैध निर्माण के आनलाइन चालान काटे जाएंगे।

अलीगढ़, जेएनएन। अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के अभियंता, बाबू व सुपरवाइर अवैध निर्माण की फाइलें नहीं दबा पाएंगे। शासन स्तर से इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए एक देवौथ पोर्टल तैयार किया जा रहा। इसी पोर्टल के माध्यम से सभी अवैध निर्माण के आनलाइन चालान काटे जाएंगे। इससे कभी भी किसी फाइल का रिकार्ड देखा जा सकेगा। नए चालानों के साथ ही एक अप्रैल 2020 के बाद से जारी हुए पुराने चालानों को भी इसी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। प्राधिकरण के साथ जनता भी कार्रवाई को देख सकेगी। प्राधिकरण क्षेत्र में भवन निर्माण से पहले एडीए से अनुमति लेना जरूरी होता है। नक्शा पास कराने के लिए व्यवसायिक व आवासीय भवनों के लिए अलग-अलग शुल्क तय है। इसी से होने वाली आय से एडीए शहर में विकास कार्य कराता है, लेकिन पिछले काफी समय से प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्वार्सी, सिविल लाइन, बन्ना देवी व गांधी पार्क में सबसे अधिक अवैध निर्माण हो रहे हैं। 

loksabha election banner

मिलीभगत का खेल

इनमें से अधिकतर अवैध निर्माणों में अभियंताओं की मिलीभगत की होती है। चालान के नाम पर महज खाना पूर्ति होती है। एक बार चालान काटकर फाइलों को दबा दिया जाता है। अभियंताओं के सथ बाबु व सुपरवाइजर भी इसमें खूब खेल करते हैं। ऐसे में अब इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर से एक अनोखी पहल शुरू हुई है। अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए देवौथ नाम से पोर्टल बनाया है। इसमें एक अप्रैल 2020 से अवैध निर्माणों पर हुई कार्रवाई का क्षेत्रवार एक-एक निर्माण का लेखा जोखा भरना है। साथ ही आगे भी जो कार्रवाई हो उसको फोटो सहित भरना है। सील इमारतों की भी रिपोर्ट भी आनलाइन ही फीड होगी। इसके बाद अभियंता फाइल दबा नहीं सकेंगे। जनता पोर्टल के माध्यम से अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई को देख सकती है। अभियंता के साथ ही सहायक अभियंता व संबंधित प्रभारी की भी रिपोर्ट इस पर लगेगी। अगले महीने से इसकी शुरुआत हो जाएगी। 

सासनीगेट व बन्ना देवी में भरमार 

शहर में पाश क्षेत्र सासनीगेट व बन्ना देवी में इन दिनों अवैध निर्माण की भरमार है। बन्ना देवी में जीटी रोड पर नुमाइश ग्राउंड से सारसौल चौराहे तक कई बड़े अवैध निर्माणों पर काम चल रहा है। इनमें एक दो निर्माण तो ऐसे हैं, जिनके प्राधिकरण से नक्शे तक पास नहीं है। वहीं, कुछ नक्शे के खिलाफ निर्माण कर रहे है। यही हाल सासनी गेट क्षेत्र का है। यहां भी हाथरस अड्डे से लेकर सासनीगेट तक कई बड़े व्यवसायिक भवनों पर निर्माण कार्य चल रहे है। कुछ के तो एडीए से चालान भी काटे हुए हैं, लेकिन यह कार्रवाई इसके बाद फाइलों में दब गई है। मथुरा रोड पर भी कई अवैध कालोनियां बन रही हैं। अगर एक बार अभियान चलाकर इन क्षेत्रों की जांच हो जाए तो कई की पोल खुल जाएगी। 

अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए अब देवौथ पोर्टल की शुरुआत हुई है। इसमें आनलाइन चालान काटे जाएंगे। कोई भी इनकी स्थिति देख सकेगी। जल्द ही एडीए क्षेत्र में इसकी शुरुआत हो जाएगी। 

प्रेम रंजन सिंह, उपाध्यक्ष एडीए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.