Move to Jagran APP

युवती को मैसेज करने के विरोध में मारपीट, फायरिंग का आरोप Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील खैर में गुरुवार को युवती को मैसेज करने का विरोध करने पर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों में मारपीट हुई। आरोप है कि फायरिंग भी हुई है। किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने भी फायरिंग से इन्कार किया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:23 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 07:23 AM (IST)
युवती को मैसेज करने के विरोध में मारपीट, फायरिंग का आरोप Aligarh News
युवती को मैसेज करने का विरोध करने पर दो पक्ष भिड़ गए।
अलीगढ़ जेएनएन:  उत्‍तर  प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील खैर में गुरुवार को युवती को मैसेज करने का विरोध करने पर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों में मारपीट हुई। आरोप है कि फायरिंग भी हुई है। किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने भी फायरिंग से इन्कार किया है। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि दोनों लड़के-लड़की एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। किसी तरह के गलत मैसेज भेजने की बात सामने नहीं आई है। फायरिंग की बात गलत है। 
 
यह है मामला
क्षेत्र के एक शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दूसरे इलाके का एक युवक आएदिन बेटी को परेशान कर रहा है। आरोप है कि छेड़छाड़ करता है और वाट््सएप पर अश्लील मैसेज भेजता है। गुरुवार को युवक 10-12 लोगों के साथ उनकी दुकान पर आया और मारपीट की। जानलेवा हमला किया। फायरिंग का भी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि दोनों लड़के-लड़की एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। किसी तरह के गलत मैसेज भेजने की बात सामने नहीं आई है। फायरिंग की बात गलत है। दोनों ओर से तहरीर भी मिल गई है। दोनों में समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.