छात्राओं ने मंदिर पर महिला श्रद्धालुओं कोरोना के प्रति किया जागरूक, जरूरी टिप्स दिए Aligarh News
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के इगलास में नगर के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज की एनसीसी व स्काडट गाइड से जुड़ी छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ नगर के गौंडा मार्ग स्थित पथवारी मंदिर पर श्रद्धालुओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।
अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के इगलास में नगर के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज की एनसीसी व स्काडट गाइड से जुड़ी छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ नगर के गौंडा मार्ग स्थित पथवारी मंदिर पर श्रद्धालुओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही कोरोना के खतरे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम में छात्राओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंदिर परिसर को सैै निटाइज किया। श्रद्धालुओं को बताया कि अभी कोरोना का खतरा खत्म नहीं हुआ है, सभी को जागरुक रहकर इस बीमारी से लडऩा है।
सम्मान के प्रति जागरूक रहना जरूरी
विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों को खुद की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक रहना है। हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, उनके सशक्तीकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कार्य भी कर रही है। शिक्षिका ज्योति सिंह ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए, वह अभी भी पूरी तरह से नहीं मिला है। आज एक ओर महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं वही आज भी यह समझा जाता है कि एक स्त्री की रक्षा का दायित्व पुरुषों का हैं। महिलाओं को इस स्थिति से बाहर निकलना होगा। महिलाओं को पुरुषों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। छात्राओं ने महिलाओं को बताया कि यदि उन्हें कोई प्रताड़ित करता है, गलत नजर से देखता है, कोई शोषण करता है। इसके खिलाफ उन्हें अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। भिन्न नंवरों की जानकारी देते हुए बताया कि इन नंवरों पर कॉल कर वह सहायता मांग सकती है। इस मौके पर अनीता सिंह, मुकेश शर्मा, अनिल बंसल, अजय शर्मा, कुलदीप सक्सैना, प्रेमपाल सिंह, हेमलता वाष्र्णेय आदि थे।