Move to Jagran APP

अलीगढ़ में धरना दे रहे किसान बोले, भाजपा सांसद व विधायकों का होगा घेराव

गला जुझार शुक्रवार को किसान आंदोलन के समर्थन में किसान यूनियन राष्ट्रीय लोक दल व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले अलीगढ गौडा रोड पीजरी पैठ मे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। किसान अपनी मांगे मनवाने तक आंदोलन करते रहेंगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 05:02 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 05:02 PM (IST)
अलीगढ़ में धरना दे रहे किसान बोले, भाजपा सांसद व विधायकों का होगा घेराव
किसान पीजरी पैठ मे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

अलीगढ़, जेएनएन। नगला जुझार शुक्रवार को किसान आंदोलन के समर्थन में किसान यूनियन राष्ट्रीय लोक दल व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले अलीगढ गौडा रोड पीजरी पैठ मे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा किसान शांति पूर्वक अपनी मांगें मनवाने को आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। जबकि महंगाई चरम  पर है। डीजल पेट्रोल गृह उपयोगी हर वस्तुओं का रेट दिन रोज बढ़ाया जा रहा है। हम किसान अपनी मांगे मनवाने तक आंदोलन करते रहेंगे।

loksabha election banner

सांसद विधायकों का होगा घेराव

 समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा पंचायत के चुनाव में किसान गरीब मजदूरों ने इस सरकार को अपनी ताकत दिखा दी है। अगर किसानों की मांगें नहीं मानी तो 2022 में इस तानाशाह सरकार का सफाया करेंगे। किसान राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल स्वामी ने कहा 5 जून किसान नेता राकेश टिकैत के निर्देश पर भाजपा के सांसद विधायकों का अलीगढ़ गौडा रोड पीजरी पैंठ पर घेराव  करेंगे। स्वामी जी ने कहा जहरीली शराब का सेवन कर  मृतक हुए सभी को कम से कम ₹50 लाख की आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा मिलनी चाहिए। धरना स्थल पर हरि सिंह बघेल राजेश सिंह रणवीर सिंह बहादुर का महावीर सिंह चंदन सिंह बघेल मुनेश कुमार यादव कालीचरण प्रजापति संजय विनोद हरवीर सिंह प्रेमपाल सिंह कालू सिंह बबलू सिंह महेंद्र शर्मा  बलवीर सिंह हबीब खान लाखन सिंह राजकुमार हम्वीर सिंह बीरपाल सिंह अशोक कुमार जगदीश गुप्ता आदिमौजूद रहे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.