Move to Jagran APP

कृषि कानूनों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे किसान संगठन Aligarh News

किसान संगठनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाने की रणनीति बनाई है। इसको लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कैंप कार्यालय पर पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने पर सहमति बनी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 05:37 PM (IST)
किसान संगठनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाने की रणनीति बनाई है।

अलीगढ़, जेएनएन।  कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाने की रणनीति बनाई है। इसको लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कैंप कार्यालय पर पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने पर सहमति बनी। यह अभियान गांवों के अलावा कालेजों में भी चलाया जाएगा। 

loksabha election banner

मांगों को  लेकर हस्‍ताक्षर अभियान

कैंप कार्यालय पर आयोजित पंचायत की अध्यक्षता तहसील उपाध्यक्ष जसराज सिंह ने की व संचालक किसान नेता भूपेंद्र अवस्थी ने किया। जिलाध्यक्ष ने जितेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन में अलीगढ़ जनपद का योगदान बराबर चल रहा है। अब किसानों के बीच जन जागृति के लिए भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. अवधेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में वोट डालने से पहले किसान कृषि कानून विरोधी आंदोलन के बारे में सोचें, तब वोट दें। छात्र सभा जिलाध्यक्ष विकास यदुवंशी ने कहा कि आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अभियान गांव-गांव जाकर और कालेजों में भी चलाएंगे। इस पर पंचायत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय द्वारा कराईं जाएगी। जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कर जल्द ही अभियान चलाएंगे। पंचायत में शैलेश यादव, अनुराग शर्मा, अभिषेक शर्मा, करन पाठक, गिरीश यादव, डिगंबर चौधरी, मुकेश राजपूत, नीरज यादव अादि मौजूद रहे। 

ये हैं मांगे

कृषि कानूनों को वापस लिया जाए, एमएसपी पर कानून बने, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस पर मूल्य वृद्धि वापस हो, बिजली की बढ़ी दरें वापस हों, अलीगढ में एम्स स्थापित हो, सांकरा से रामघाट तक सड़क मार्ग ठीक हो, सांकरा पर बैंक की शाखा खोली जाए, समेना ततारपुर पर गोशाला का निर्माण कराया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.