Move to Jagran APP

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, कई नजरबंद Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान संगठनों ने कहा कि उनका विरोध चलता रहेगा।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 10:22 AM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 10:22 AM (IST)
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, कई नजरबंद Aligarh news
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान संगठनों ने कहा कि उनका विरोध चलता रहेगा। हालांकि, प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने कई किसान नेताओं को नजरबंद भी कर लिया। उनके घर और कार्यालय पर पुलिस पहुंच गई। किसान नेताओं को बाहर निकलने नहीं दिया। हालांकि, पिसावा समेत कुछ जगहों पर किसानों ने सरकार का पुलता फूंके जाने का दावा किया है।

loksabha election banner

हरियाण प्रदेश प्रभारी के घर देर रात पहुंची पुलिस 

भाकियू (स्वराज) के जिलाध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा के घर शुक्रवार देररात पुलिस पहुंच गई थी। करीब 1.30 बजे पुलिस पहुंची और जितेंद्र समेत कुछ कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया। जितेंद्र ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन पुलिस घेरे रही, जिससे वह कहीं निकल नहीं सकें। राष्ट्रीय महासचिव बृजेश यादव, तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार, युवा मोर्चा महासचिव सुभाष यादव, युवा मोर्चा जिला संगठन मंत्री रविंद्र सिंह समेत कई और पदाधिकारियों को नजरबंद रखा गया। जितेंद्र ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा ने भी गांवों में पुतला दहन किया। मोर्चा के संयोजक शशिकांत ने कहा कि लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्त न किए जाने पर गांवों में सरकार का पुतला दहन किया गया। पुलिस ने दर्जन भर से अधिक किसान नेताओं को आधी रात से ही नजरबंद कर लिया। शशिशकांत ने बताया कि नरजबंद किए जाने पर घर पर विरोध का बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए। उनके साथ क्रांतिकारी किसान यूनियन के मंडल प्रभारी गांधी, जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, मीडिया प्रभारी गोकुल करन, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष रमेशचंद्र विद्रोही, जेके शर्मा आदि थे। वहीं, भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विमल तोमर, वरिष्ठ नेता चौधरी नबाव सिंह, गजेंद्र सिंह को नजरबंद किया गया था।

इन्हें भी नहीं निकलने दिया गया

शशिकांत ने दावा किया कि क्रांतिकारी किसान यूनियन के युवा कार्यकर्ता गोकुल करन, जगदीश यादव, इगलास तहसील अध्यक्ष रूद्र सिंह, चंडौस से मुस्तकीम पठान, भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि को शुक्रवार को ही आधी रात में नजरबंद कर लिया गया था। भाकियू जिलाध्यक्ष ओपी कमांडो के नेतृत्व में गोमत में पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके अलावा कुछ जगहों पर पुतला फूंक दिया गया। अतरौली में बिजौली, इस्माइलपुर, पहाड़ीपुर, सुनहरा, जवां में फरीदपुर, गभाना में कदौली, धनीपुर, बोनेर आदि गांवों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस से बचकर फूंका पुतला

अलीगढ़ । पुलिस शनिवार को तड़के गांव कृपालगढी में किसान एकता संघ के जिला महासचिव रोबिन चौधरी, भाकियू के तहसील अध्यक्ष गभाना वीरकरण सिंह व भाकियू के पूर्व तहसील अध्यक्ष गभाना गुलजार सिंह बापू को उनके घरों नजरबंद कर लिया। मुख्य रास्तों व चौराहों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। इसी बीच भाकियू के कुछ कार्यकर्ताओं ने गांव डेटा खुर्द में सरकार का पुतला बनाकर उसे फूंक दिया। दमुआंका में भी कुछ किसानों ने पुतला फूंका और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। वीरपाल सिंह, अतुल श्यौरान, सुरजीत सिंह, ओमवीर सिंह, अजब सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.