Lockdown 4: हरियाणा और यूपी के किसान फिर आ सकते हैं आमने-सामने, ये है वजह Aligarh News
उत्तर प्रदेश के टप्पल में हरियाणा सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस ने फायङ्क्षरग से रामगढ़ी को दहलाने के आरोप में 15 नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के टप्पल में हरियाणा सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस ने फायङ्क्षरग से रामगढ़ी को दहलाने के आरोप में 15 नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि दोबारा से इसी तरह की घटना हो सकती है। अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस नजर रखे है।
यह है विवाद की वजह
गुरुवार को हरियाणा के लोग मालव व रामगढ़ी गांव की सीमा में आ गए थे। गांव माजरा मालव के भरत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कई ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन में बैठकर आए 300 से ज्यादा लोग बंदूक, रायफल, पिस्टल, फांवड़े से लैस थे। आते ही जमीन कब्जाने की नीयत से फायङ्क्षरग शुरू कर दी थी। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि मामले में करन दलाल निवासी किठवाड़ी, पलवल (हरियाणा), रिषी चौधरी, छीतर, पप्पू, सुखवीर, जवाहर निवासी मालव, उदल, राजकुमार, कन्हैया, बल्देव, वासी, चंद्रभान, देवो, सतवीर, उदयङ्क्षसह व 250-300 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संगीन धाराओं में मुकदमा लिखा है।
किसानों दर्द बयां किया
शनिवार को रामगढ़ी के किसानों ने पूर्व ब्लॉक शशि सिंह से दर्द बयां किया। शशि ङ्क्षसह ने अफसरों से बात की। डीएम ने फोन पर आश्वासन दिया कि प्रदेश के किसानों का कोई नुकसान नहीं होने देंगे। किसानों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को बताया कि यमुना का बहाव बदल जाने के चलते प्रदेश के छह ग्रामों के किसानों की कृषि भूमि पर हरियाणा के किसान अपना दावा करते हैं। फसल की कटाई के दौरान भी दोनों प्रदेशों के किसानों में खूनी संघर्ष होता रहा है। इस मौके पर भरत ङ्क्षसह, कंछी सिंह, हरी ङ्क्षसह, यादराम, बच्चू आदि शामिल रहे।
शासन को भेजी रिपोर्ट
विवाद को लेकर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। डीएम ने कहा कि दोनों अफसरों के बीच पहले ही फैसला हो चुका है कि बिना अफसरों के संज्ञान में लाए कोई नई कार्रवाई नहीं होगी।
टप्पल के रामगढ़ी में शांत रहा माहौल
टप्पल : टप्पल क्षेत्र के गांव रामगढ़ी में शनिवार को माहौल शांत रहा। शुक्रवार को वहां पुलिस भी तैनात की गई थी, लेकिन शनिवार सुबह ही पुलिस बल हटा लिया गया। क्षेत्र के 25 किसान डीएम से मिलने गए।