Move to Jagran APP

ठंड बढ़ने से किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद, हल्की बूंदाबांदी से भी नहीं होगा फसलों को नुकसान

सर्द मौसम भले ही अाम लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर रहा हो लेकिन इस मौसम ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। गेहूं के लिए यह मौसम मुफीद है। ठंड बढ़ने से किसान अच्छी पैदावार की संभावना जता रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 09:08 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 09:22 AM (IST)
ठंड बढ़ने से किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद, हल्की बूंदाबांदी से भी नहीं होगा फसलों को नुकसान
गेहूं के लिए सर्दी का मौसम मुफीद है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। सर्द मौसम भले ही आम लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर रहा हो, लेकिन इस मौसम ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। गेहूं के लिए यह मौसम मुफीद है। ठंड बढ़ने से किसान अच्छी पैदावार की संभावना जता रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का भी कहना है कि ठंड बढ़ने से गेहूं के अलावा मटर, सरसों को भी लाभ होगा। हल्की बूंदाबांदी हुई, तब भी फसलों पर कोई असर नहीं होगा।

loksabha election banner

फसलों की बोआई लगभग पूरी 

जनपद में धान, आलू के अलावा गेहूं भी प्रमुख फसल है। रबी सीजन में किसानों का पूरा जोर गेहूं पर ही होता है। फसलों की बोआई लगभग हो चुकी है। खरीफ में मौसम की मार झेल चुके किसानों को गेहूं से उम्मीद है। मौसम ने साथ दिया तो अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान अभी और गिरेगा। गभाना के किसान राम किशोर बताते हैं कि तेज बारिश न हो तो सर्दी का मौसम रबी की सभी फसलों के लिए अच्छा होता है। ठंड बढ़ने से गेहूं, मटर और सरसों का दाना फूलता है, उत्पादन भी बेहतर होता है। इस महीने ऐसा ही मौसम रहा तो बेहतर पैदावार होगी। हल्की बूंदाबांदी फसलों के लाभदायक है। इससे सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती। लागत कम आती है। कृषि अधिकारी रागिब अली बताते हैं कि पाला पड़ने से आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। तेज बारिश सभी फसलों के लिए नुकसानदायक होती है। फिलहाल ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। कोहरे से भी नुकसान नहीं होगा। ओस के रूप में फसलों को पानी मिलता है, जिससे नमी बनी रहेगी। तापमान कम होने से गेहूं, मटर, सरसों, मसूर आदि फसलों की अच्छी पैदावार होने की संभावनाएं रहती हैं।

इनका कहना है

रबी की फसलों के लिए यह मौसम ठीक है। ठंड बढ़ने से फसलों काे लाभ ही होगा। बूंदाबांदी का फसलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मिट्टी में नमी रहेगी तो सिंचाई की ज्यादा आवश्यकता नहीं होगी।

डा. वीके सचान, उप कृषि निदेशक (शोध)

क्‍या कहते हैं किसान

अभी गेहूं की फसल के लिए ठंड बहुत कम है। ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल का उत्पादन अच्छा होगा। ठंड नहीं बढ़ी तो गेहूं को नुकसान होगा।

शिवकुमार, गांव नगला जार

गेहूं व आलू की फसल के लिए यह मौसम अच्छा है। ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को लाभ होगा। अभी ज्यादा ठंड नहीं है।

प्रताप सिंह, गांव बोवला

इस बार 15 बीघा में गेहूं की फसल की है। अभी फसल पर मौसम का कोई खास प्रभाव नही है। ठंड बढ़ने से गेहूं की अच्छी पैदावार होगी।

कन्हैया लाल, गांव ब्यौहरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.