Move to Jagran APP

संपत्ति विवाद में गोली चली किसान घायल, जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती Aligarh news

संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में किसान के पेट में गोली जा लगी। गंभीर हालत में किसान को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

By Parul RawatEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 05:32 PM (IST)
संपत्ति विवाद में गोली चली किसान घायल, जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती Aligarh news
संपत्ति विवाद में गोली चली किसान घायल, जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन। थाना गांधीपार्क क्षेत्र के  याकूतपुर  गांव में रविवार को संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में किसान के पेट में गोली जा लगी। गंभीर हालत में किसान को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क  मणिकांत  शर्मा ने बताया कि  याकूतपुर  निवासी 35 वर्षीय तिलकराज उर्फ सोनू का घरेलू संपत्ति के बंटवारे व प्लॉट को लेकर घरेलू विवाद चल रहा है। इसी विवाद में रविवार को प्लॉट की नाप-  तोल  चल रही थी। पैमाइश को लेकर दोनों पक्षों में शाम को फिर से विवाद हो गया गाली-गलौच और मारपीट के बाद दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। गोली तिलक राज के पेट में जा लगी। इससे गांव में खलबली  मच  गई। इस बीच आरोपित वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल तिलकराज को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बकौल इंस्पेक्टर गांधीपार्क, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है फिर भी पुलिस प्रकाश में आए आरोपितों की तलाश में जुटी है।

loksabha election banner

लापता किशोर घर लौटा, थाने में बंटे लड्डू

गांधीपार्क क्षेत्र के पला फाटक इलाके से 18 अगस्त को गायब हुआ मानसिक  दिव्यांग  किशोर शनिवार को वापस घर आ गया। इससे परेशान  स्वजनों  के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने इस खुशी में थाने पहुंचकर लड्डू वितरित किए। पला इलाके में रहने वाला 16 वर्षीय रोहित नाम का एक किशोर

मानसिक रूप से  दिव्यांग  है। 18 अगस्त को किशोर अचानक घर से लापता हो गया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो किशोर एक बाइक सवार युवक के साथ जाता दिखाई पड़ा। पुलिस बालक की तलाश में जुट गई। रविवार दोपहर में बालक अपने आप घर लौट आया। इससे परेशान  स्वजनों  के चेहरे खिल उठे। बालक के पिता शाम को थाने पहुंचे और खुशी में थाना स्टाफ को  लड्डूओं  का वितरण किया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क  मणिकांत  शर्मा ने बताया कि बालक कहां गया था ? कैसे वापस आया? इस बारे में वह कुछ भी नहीं बता पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.