Move to Jagran APP

Lakhimpur Kheri episode : किसान संगठनों ने सौंपे ज्ञापन, सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किए प्रदर्शन Hathras news

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सोमवार को दिनभर प्रदर्शन होते रहे। किसान संगठनों ने कलक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। उधर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विराेध में कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 05:45 PM (IST)
Lakhimpur Kheri episode : किसान संगठनों ने सौंपे ज्ञापन, सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किए प्रदर्शन Hathras news
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सोमवार को हाथरस में दिनभर प्रदर्शन होते रहे।

हाथरस, जागरण संवाददाता। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सोमवार को दिनभर प्रदर्शन होते रहे। किसान संगठनों ने कलक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। उधर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विराेध में कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सिकंदराराऊ में सपाइयों ने पौन घंटे के करीब जीटी रोड को जाम कर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। कांग्रेसियाें ने भी पुतला दहन किया। हाथरस में तालाब चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

सुबह से ही सतर्क रहा पुलिस प्रशासन

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सुबह से ही पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। कलक्ट्रेट परिसर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। दोपहर 12 बजे के बाद से प्रदर्शनों का दौर शुरू हुआ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष मलिखान सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता पहुंच गए। वहां धरना देकर नारेबाजी की। इसके बाद एडीएम जेपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। सिकंदराराऊ तहसील पर भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया।

सपाइयों ने लगाया जाम

लखनऊ में अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। सिकंदराराऊ के गांव रतिभानपुर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव की अगुवाई में सपाइयों ने जीटी रोड पर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने वहां जाम लगाकर सरकार का पुतला दहन किया। करीब पौन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सीओ और तहसीलदार सुशील कुमार और सीओ सुरेंद्र सिंह वहां पहुंचे। दोनों अधिकारियों को सपाइयों ने ज्ञापन दिया। उधर सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. भाजुद्दीन की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर पहुंचे। सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए एडीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन दिया।

कांग्रेसियों ने दिया धरना

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अगुवाई में कांग्रेसियों ने तालाब चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उधर सिकंदराराऊ में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निखिलवर्ती पाठक के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की गई और सरकार का पुतला दहन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.