Move to Jagran APP

अलीगढ़ में रालोद की किसान महापंचायत आज, राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी आएंगे

मंगलवार सुबह 11 बजे से गौंडा के मुरबार पैंठ में महापंचायत होगी। जिसे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणअंचल में कार्यकर्ता दिनभर जुटे रहेंगे।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 06:07 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 06:07 AM (IST)
अलीगढ़ में रालोद की किसान महापंचायत आज, राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी आएंगे
मंगलवार सुबह 11 बजे से गौंडा के मुरबार पैंठ में महापंचायत होगी।

अलीगढ़, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार सुबह 11 बजे से गौंडा के मुरबार पैंठ में महापंचायत होगी। जिसे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणअंचल में कार्यकर्ता दिनभर जुटे रहेंगे। सोमवार को ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष चौ. बदन सिंह पंचायत स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान इगलास के पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर अपने दल बल के साथ रालोद में दुबारा वापस होंगे। अन्य दलों से भी बड़ी तादात में लोग रालोद में शामिल होंगे।

loksabha election banner

महापंचायत को लेकर तैयारियां पूरीं

कांग्रेस ने त्रिलोकीराम दिवाकर को गत लोकसभा चुनाव में हाथरस (सुरक्षित) सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। इगलास (सुरक्षित) के तत्कालीन विधायक राजवीर दिलेर भाजपा के इस लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी थे। यह सांसद चुने गए। दिवाकर चुनाव हार गए। सांसद बनने के बाद राजवीर ने विधानसभा सीट छोड़ दी। इगलास विधानसभा के लिए उपचुनाव हुए। भाजपा ने सुरेंद्र सहयोगी, कांग्रेस ने त्रिलोकीराम दिवाकार के बेटा उमेश दिवाकर व विभिन्न दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे। इस चुनाव में रालोद की दावेदार सुमन सिंह का पर्चा कैंसिल हो गया था। सहयोगी ने इस चुनाव में जीत दर्ज की। उमेश भी चुनाव हार गए।वहीं दूसरी ओर चौ. बदन सिंह ने महापंचायत स्थल पर तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. रामबहादुर सिंह व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवाब सिंह छौंकर, इगलास विधानसभा प्रभारी संजीव सूर्यवंशी सहित दर्जनभर से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारियों से विधानसभा बार जुटाई जाने वाली भीड़, किसानों के आवागमन के संसाधन के बारे में जानकारी ली। चौ. बदन सिंह ने जाट लैंड बाहुल्य क्षेत्र से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का तय लक्ष्य पर चर्चा की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.