Move to Jagran APP

दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर दीपावली मनाएंगे किसान नेता, बनाई रणनीति Aligarh news

कृषि कानूनों को विरोध कर रहे किसान संगठन आंदोलन को धार देने की हर मुमकिन कोशिश में लगे हैं। किसान संगठन ऐसे हर मौके पर विरोध जता रहे हैं जिससे उनकी आवाज जन-जन तक पहुंचे। अब दीपावली महापर्व पर भी विरोध जताने का नया तरीका निकाला है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 03:05 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 03:05 PM (IST)
दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर दीपावली मनाएंगे किसान नेता, बनाई रणनीति Aligarh news
किसानों ने दीपावली महापर्व पर भी विरोध जताने का नया तरीका निकाला है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  कृषि कानूनों को विरोध कर रहे किसान संगठन आंदोलन को धार देने की हर मुमकिन कोशिश में लगे हैं। किसान संगठन ऐसे हर मौके पर विरोध जता रहे हैं, जिससे उनकी आवाज जन-जन तक पहुंचे। अब दीपावली महापर्व पर भी विरोध जताने का नया तरीका निकाला है। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने दीपावली पर्व दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर मनाने का निर्णय लिया है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ गांव-गांव से किसान भी रवाना होंगे। मंगलवार को आलमपुर चौराहे पर किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया गया है। यहीं से गाजीपुर बार्डर के लिए रवानगी होगी।

loksabha election banner

लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर भी दिया धरना

अतरौली के आलमपुर चौराहे पर भाकियू (स्वराज) ने लंबे समय तक धरना दिया था। कृषि कानूनों के विरोध के अलावा संगठन के पदाधिकारी लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर भी यहां धरने पर बैठे थे। अब दीपावली पर विरोध जताने के लिए भी किसानों को इसी चौराहे पर एकत्र किया जा रहा है। स्वराज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को संगठन की अलीगढ़ इकाई के सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर वह आलमपुर चौराहे पर सुबह सात बजे एकत्र होंगे। आसपास के किसान भी पहुंचेंगे और यहीं से दिल्ली के गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संभावना जताई जा रही है कि संसद भवन पर किसान दीपावली पर्व मनाने जा सकते हैं।

किसानों के साथ ही दीपावली मनाएंगे

भाकियू (स्वराज) ने भी गाजीपुर बार्डर पर किसानों के साथ ही दीपावली पर्व मनाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व अगर संसद भवन पर दीपावली मनाने का आह्वान करता है तो वहां भी पहुंचा जाएगा। हर आंदोलन में अलीगढ़ इकाई सहभागिता निभाने के लिए तैयार है। गाजीपुर बार्डर पर आंदोलनरत किसानों को सहयोग करना हमारा कर्तव्य है। इसलिए भाकियू (स्वराज) की अलीगढ़ इकाई द्वारा दीपावली पर्व गाजीपुर बार्डर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को सुबह सात बजे भाकियू (स्वराज) के बैनरतले करीब 80 किसान आलमपुर चौराहे से गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना होंगे। गाजीपुर बार्डर पर पहुंचने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.