मजदूर की हत्या के आरोपित फैक्ट्री संचालक को भेजा जेलAligarh News
सासनीगेट थाना क्षेत्र के अवतार नगर स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की हत्या के मामले में आरोपित संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। फैक्ट्री संचालक ने एडवांस के रुपये न देने पर एक मजदूर को बुरी तरह पीटा था।
अलीगढ़, जेएनएन। सासनीगेट थाना क्षेत्र के अवतार नगर स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की हत्या के मामले में आरोपित संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। फैक्ट्री संचालक ने एडवांस के रुपये न देने पर एक मजदूर को बुरी तरह पीटा था। इससे उसकी हालत बिगड़ और अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया था।
यह है मामला
सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला पला साहिबाबाद स्थित कबीर नगर निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार अवतार नगर स्थित पीतल के कारखाने में काम करता था। विशाल ने फैक्ट्री संचालक से कुछ माह पहले 22 हजार रुपये बतौर एडवांस लिए थे। विशाल रोज की तरह शुक्रवार को काम पर गया था। फैक्ट्री संचालक ने एडवांस के रुपयये वापस मांगे। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि किशन ने मारपीट की। अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने विशाल को बुरी तरह पीटा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। इस पर स्वजन ने हंगामा भी किया। शनिवार शाम को विशाल के शव को पोस्टमार्टम हो सका। इसके मुताबिक, सिर में चोट लगने से विशाल की मौत हुई है। इससे साफ है कि विशाल के साथ मारपीट की गई थी। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित फैक्ट्री संचालक किशन उर्फ कपिल को जेल भेज दिया है। स्वजन की तरफ से हत्या में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। इसकी जांच की जा रही है।