Move to Jagran APP

चुनाव के लिए अलीगढ़ पहुंचे व्यय, सामान्य व पुलिस प्रेक्षक, जानिए किसको कहां मिली जिम्‍मेदारी

UP Assembly Elections 2022 सभी प्रेक्षकों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने उन्हें जिले की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बताया कि सात विधानसभा सीट हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 09:02 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 09:06 AM (IST)
चुनाव के लिए अलीगढ़ पहुंचे व्यय, सामान्य व पुलिस प्रेक्षक, जानिए किसको कहां मिली जिम्‍मेदारी
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सामान्य, व्यय व पुलिस प्रेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। UP Assembly Elections 2022 निष्पक्ष व शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सामान्य, व्यय व पुलिस प्रेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताया कि प्रेक्षक आ गए हैं। खैर के लिए डीके बेहरा, बरौली के लिए राजेश कुमार ओगरे, अतरौली के लिए डा. चंद्रशेखर खरे, छर्रा के लिए रेघु जी, कोल व शहर के लिए जी. अशोक कुमार व इगलास के लिए गीता भारती को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रेक्षक के तौर पर पी. विजयन को जिम्मेदारी मिली है। सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो अलग व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए हैं।

loksabha election banner

विधानसभा इस तरह हैं प्रेक्षक

विधानसभा, प्रेक्षक का नाम, मोबाइल नंबर

खैर, डीके बेहरा,9897480250

बरौली, राजेश कुमार ओगरे, 7830940731

अतरौली, डा. चंद्रशेखर खरे, 9897921674

छर्रा, रेघु जी, 9027157925

कोल, जी. अशोक कुमार, 8077557964

शहर, जी. अशोक कुमार, 8077557964

इगलास, गीता भारती, 7078149056

व्यय प्रेक्षक इस तरह हुए नियुक्त

चुनाव आयोग ने दो व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें खैर, बरौली व इगलास की जिम्मेदारी भेरा राम को मिली है। इनका मोबाइल नंबर 7078436842 है। अतरौली, छर्रा, कोल व शहर विधानसभा की जिम्मेदार आरश्री बालाजी को मिली है। इनका मोबाइल नंबर 7668854299 है।

डीएम-एसएसपी ने प्रेक्षकों से साझा की तैयारियां

अलीगढ़ । सभी प्रेक्षकों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने उन्हें जिले की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बताया कि सात विधानसभा सीट हैं। खैर विधानसभा हरियाणा सीमा से लगी है। इसे सेवदेनशील की श्रेणी में रखा गया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मिश्रित आबादी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की तत्काल जांच कराई जा रही है। 75 फीसद टीकाकरण पूरा कर लिया गया है। हेल्थ वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुनरीक्षण अभियान में करीब 1.40 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। नए मतदाताओं के वोटर कार्ड ङ्क्षप्रट कर डाक विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं। धनीपुर मंडी से पोङ्क्षलग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। सर्विस वोटर्स का डेटा पूरा कर लिया गया है। इस बार 60 फीसद बूथों की वेबकाङ्क्षस्टग कराने के लिए एजेंसी नामित कर दी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच ङ्क्षपक बूथ व दिव्यांगजन के लिए एक बूथ बनाया जा रहा है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि संवेदनशील बूथों को लेकर विशेष तैयारी की गई है। अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर व गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। 75 फीसद असलहा जमा हो चुके हैं। एमसीसी उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई हो रही है। रैली के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.