शारीरिक क्षमता के अनुरूप क्रियाएं करना ही व्यायाम Aligarh news
प्राकृतिक रूप से होने वाले शारीरिक विकास और शारीरिक ढलान के समय हर इंसान के लिए योग व व्यायाम महत्वपूर्ण होते हैं। सुबह उठकर टहलना मशीनों पर पसीना बहाना मांसपेशियों पर भार देना जोड़ों को घुमाना ये सभी व्यायाम नहीं बल्कि शारीरिक परिश्रम हैं।
अलीगढ़, जेएनएन : प्राकृतिक रूप से होने वाले शारीरिक विकास और शारीरिक ढलान के समय हर इंसान के लिए योग व व्यायाम महत्वपूर्ण होते हैं। शारीरिक क्षमता के अनुरूप क्रियाओं को करना ही असली मायनों में व्यायाम है। सुबह उठकर टहलना, मशीनों पर पसीना बहाना, मांसपेशियों पर भार देना, जोड़ों को घुमाना ये सभी व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक परिश्रम हैं। यह कहना है एएमयू जिम्नेजियम के प्रशिक्षक मजहर उल कमर का।
बच्चों को बताए व्यायाम के तरीके
उन्होंने शुक्रवार को व्यायाम की कार्यशाला के दौरान बच्चों को व्यायाम के तरीके व व्यायाम विज्ञान की आधुनिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में लोग व्यायाम के नाम पर ग्लेमर की आगोश में फंस रहे हैं। महंगे जिमों की सदस्यता लेकर डिब्बा बंद जहर रूपी स्टेरायड पाउडर के सेवन से जीवन बर्बाद कर रहे हैं। बताया कि दिसंबर 2020 से मार्च 2021 तक जिले के अपार्टमेंट एवं कॉलोनियों में जहां 15 से 20 परिवार रहते हों, वहां पर मुफ्त व्यायाम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन करेंगेे। विशेषज्ञों की मदद से शारीरिक क्षमता का आकलन कर व्यायाम बताए जाएंगे।