Move to Jagran APP

आनंद में झूमे सब, मंदिर के भूमि पूजन का उल्लास छाया Aligarh News

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के साथ ही शहर आनंद के उत्सव में डूब गया। जयश्रीराम के घोष के साथ ही तमाम लोग नृत्य करने लगे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:10 AM (IST)
आनंद में झूमे सब, मंदिर के भूमि पूजन का उल्लास छाया  Aligarh News
आनंद में झूमे सब, मंदिर के भूमि पूजन का उल्लास छाया Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के साथ ही शहर आनंद के उत्सव में डूब गया। जयश्रीराम के घोष के साथ ही तमाम लोग नृत्य करने लगे। बुजुर्गों की तो आंखें भर आईं, राम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ उठी। घरों में टीवी पर पूजन देख रही महिलाएं, बच्चे सब उठ खड़े हुए। हाथ जोड़ कर मानों पूजन में शामिल हो रहे हों। यह अद्भुद ²श्य देख जनमानस भावविभोर हो उठा। अचलताल स्थित विश्व ङ्क्षहदू परिषद बजरंग दल कार्यालय पर तो पूजन के समय कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। बैंड की धुन पर उन्होंने जमकर नृत्य किया। जयश्रीराम का जयघोष होने लगा।

prime article banner

भगवा रंग से शहर पटा 

बुधवार का दिन हर किसी के लिए खास था। सुबह से ही राम की लहर हर तरफ दिखाई दे रही थी। भगवा रंग से शहर पट चुका था। विश्व ङ्क्षहदू परिषद कार्यालय पर सुबह आठ बजे से शहनाई वादन शुरू हो गया। कार्यालय सहित शहर के 15 स्थानों पर हवन-पूजन किया गया। अचल पर प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मणजी और हाथ जोड़े हुए हनुमानजी की प्रतिमा पर सभी ने आरती की। अयोध्या करती है आह्वान ठाठ से कर मंदिर निर्माण के उद्घोष से अचल क्षेत्र ध्वनित हो गया। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक ङ्क्षसहल के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। बगल में ही अयोध्या में शहीद हुए भगवान ङ्क्षसह के चित्र पर भी लोगों ने पुष्प अर्पित किए। 

विहिप के महानगर अध्यक्ष शेखर शर्मा ने कहा कि जीवन का सपना पूरा हो गया। इससे सुखद पल जीवन का और कोई नहीं हो सकता है। बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि यह गौरवमयी छड़ है, जो मुमकिन नहीं लगता था, वह पूरा हो गया। प्रभु राम के बिना तो पूरी दुनिया की भी कल्पना नहीं की जा सकती थी। जगवीर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि तमाम लोगों के सवाल होते थे कि राम मंदिर कब बनेगा, इन सवालों पर सीना छलनी हो जाता था। आज सीना ठोककर कह रहे हैं कि देखो भव्य मंदिर की नींव रख दी गई। विहिप के प्रदेश पदाधिकारी योगेश ने कहा कि दुनिया भर में प्रभु श्रीराम में आस्था रखने वाली माताओं और बहनों का सपना पूरा हो गया। शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि जीवन का एतिहासिक क्षण है, इसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने कहा कि श्रीराम मंदिर के लिए जो संघर्ष किया था, वो काम आया। मुकेश राजपूत ने कहा कि संघ की शक्ति दुनिया ने आज देख ली। विभाग के पालक अधिकारी सुरेंद्र चौधरी, रितेश वर्मा, यतिन दीक्षित आदि मौजूद थे। 

मनोकामना हुई पूर्ण

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संदेश राज के नेतृत्व में अचलताल स्थित वाल्मीकि तिकोना पार्क में हवन-पूजन हुआ। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने हवन किया। संजीव राजा ने मिठाई बांटी। संदेश राज ने कहा कि पूरे ङ्क्षहदू समाज की मनोकामना पूर्ण हुई। कौन सो काज कठिन जग माहीं अचलताल स्थित श्री गिलहराज मंदिर में अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई। श्रीराम मंदिर पूजन के लिए मंगलवार को अंखड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ था। दोपहर 12:15 बजे आरती हुई थी। महंत योगी कौशलनाथ ने कहा कि कौन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होत तात तुम पाहीं। प्रभु श्रीराम के भक्तों के लिए कोई काम कठिन नहीं है, बस मन में इच्छा शक्ति चाहिए। 

भगवामय हुआ शहर

शहर भगवामय दिख रहा था। खासकर अचल सरोवर के मंदिरों को पताकाओं से पाट दिया गया था। अचलेश्वरधाम मंदिर के गेट पर भगवा गुब्बारे लगाए गए थे। श्रीगणेश मंदिर, राधा-रानी मंदिर, नौदेवी मंदिर को भी  सजाया गया था। 

बिजौली में मना जश्न

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक ङ्क्षसहल के गांव में जश्न मनाया गया। ङ्क्षसहल के परिवार के भतीजे महाराणा प्रताप ङ्क्षसहल ने प्रभु श्रीराम और अशोक ङ्क्षसहल के चित्र पर माल्यार्पण किया। मिठाई बांटी और जयश्रीराम के नारे लगाए। महाराणा प्रताप ङ्क्षसहल ने कहा कि सारी दुनिया को पता है कि मंदिर निर्माण के लिए अशोक ङ्क्षसहल ने अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। मंच से संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी चाचाजी को याद किया तो मेरा जीवन धन्य हो गया। आज बिजौली की माटी भी अमर हो गई। शुभम ङ्क्षसहल ने कहा कि आज गांव का बच्चा-बच्चा बाबाजी को याद कर रहा है। हरि बाबू बंसल, कुंवर पाल फौजी, आशिब, साजन, कासिम भी मौजूद थे।

मानो प्रभु वनवास से लौट आए हों 

सहकार भारती के महानगर अध्यक्ष अंशुल राठौर के नेतृत्व में सासनीगेट पर मिठाई बांटी गई। जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रज मोहन ने कहा कि यह खुशी का पल है, मानों राम वन से अयोध्या लौटे हों। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चमन शर्मा ने कहा कि सही मायने में अब रामराज्य की स्थापना हुई है। इस मौके पर मनी प्रताप ङ्क्षसह, जनमेस ङ्क्षसह, उदय प्रकाश वाष्र्णेय, विशाल वाष्र्णेय, साकेत, मयंक सोनी, ऋषभ आदि थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.