Move to Jagran APP

अलीगढ़ में आस्था और उमंग का उल्लास, दीपों से जगमग हो उठा हर घाट

देव दीपावली पर दैनिक जागरण की ओर से सांकरा व धरणीधर सरोवर पर जलाए गए दीये अचल सरोवर पर गिहलराज मंदिर की ओर से भव्य आयोजन।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 11:11 PM (IST)
अलीगढ़ में आस्था और उमंग का उल्लास, दीपों से जगमग हो उठा हर घाट
अलीगढ़ में आस्था और उमंग का उल्लास, दीपों से जगमग हो उठा हर घाट

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : देव दीपावली पर धरती दीपों से नहा उठी। घाटों पर हर तरफ दीपक की लौ दिख रही थी। मानो देवता साक्षात धरती पर देव की आरती करने के लिए उतर आए हों। इसी के साथ भव्य आरती प्रज्जवलित हो उठी। सांकरा पर मां गंगा की पावन आरती ने सभी को अभिभूत कर दिया। अलपक सभी निहार रहे थे। धरणीधर सरोवर पर भव्यता की नई मिसाल पेश कर रहा था। यहां के हर घाट के ठाठ देखते ही बन रहे थे। शहर में अचल सरोवर की भव्यता देख हर कोई मुग्ध हो गया। अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय पल था। ऐसा लग रहा था कि मानों देवतागण मंगलगान कर रहे हों।

loksabha election banner

दैनिक जागरण ने इस बार देव दीपावली पर सांकरा स्थित गंगा तट, बेसवां स्थित धरणीधर और अचल सरोवर पर देव दीपावली का आयोजन किया। सांकरा में 11 हजार दीपक जलाए गए। दीपों के प्रकाश से पावन मां गंगा का दृश्य देखते ही बन रहा था। मां गंगा की आरती भी की गई। सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति, अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान नगला बादशाह छर्रा, डोर फाउंडेशन छर्रा, दायित्व फाउंडेशन, मिशन स्वच्छ अविरल गंगा, निकुंज गोपाल लोकवाणी केंद्र छर्रा, बाबा मोहनलाल परमार्थ सेवा समिति हरनौट भोजपुर, प्रकाश इंटर कालेज दादों, ग्रामोद्धार महाविद्यालय नगला परसी, मनोज गुप्ता राष्ट्रवादी, बालाजी सेवा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। ज्ञानेश शर्मा, कल्पना जादौन, अशर्फी लाल, अतुल भारद्वाज, मोहित राना आदि का सहयोग रहा।

बेसवां में धरणीधर सरोवर पर दैनिक जागरण व सामाजिक संगठनों ने दीपक जलाए। रुद्रेश्वर महादेव मंदिर व पुलिस चौकी मंदिर पर भव्य झांकी सजाई गई। राम मंदिर पर कीर्तन हुआ। सभी घाट व मंदिर आकर्षक ढंग से सजाए गए। घंटे और शंखनाद से सरोवर गूंज उठा। ढोल पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। प्राचीन श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ मंदिर, रुद्रेश्वर महादेव मंदिर, दाऊजी मंदिर, शिव मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, समाधि स्थल, धरणेश्वर नाथ महादेव मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर आदि घाट सजाए गए। आतिशबाजी का नजारा भी देखने को मिला। चेयरमैन मनोज कुमार, विष्णु गोयल, मोरमुकुट चौधरी, पूर्व चेयरमैन संजय अग्रवाल, सत्यप्रकाश राठी, राहुल शर्मा, नीरज सारस्वत, विनय कुमार भारद्वाज, गोपाल राठी समेत तमाम लोगों का सहयोग रहा।

........

33333 दीपों से नहा उठा अचल

अचल सरोवर पर गिलहराज मंदिर की ओर से 33333 दीपक जलाए गए। महंत योगी कौशलनाथ के सानिध्य में भव्य आरती का नजारा देखते ही बना। सुनील कौशल महाराज ने पूजन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, श्यौराज सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, मानव महाजन, मोनिका वाष्र्णेय, राज सक्सेना आरती में शामिल हुए। सभी घाटों पर दीपक रखे गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अचल सरोवर रक्षक दल के सदस्य आरती घाट पर शामिल हुए। डा. मुकेश शर्मा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, कृष्णा गुप्ता, साध्वी पुनीता चेतन, प्रीति वाष्र्णेय, मोहनलाल वर्मा, लक्ष्मीराज सिंह, बंटी वाष्र्णेय, डा. शैलेंद्र पाल सिंह, अतुल सिंह ने पूजन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.