एक और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के खाते से उड़ाए साढ़े सात लाख रुपये, जानिये कैसे Aligarh News
साइबर ठग पुलिसकर्मियों को निशाना कर रहे हैं। एटा के सेवानिवृत्त सिपाही के साथ 50 लाख की ठगी के बाद अब अलीगढ़ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के साथ भी इसी तरह की ठगी हुई है। शातिर ने खाते से साढ़े सात लाख रुपये पार कर दिए।
By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 08:10 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 08:10 AM (IST)
अलीगढ़, जेएनएन। साइबर ठग पुलिसकर्मियों को निशाना कर रहे हैं। एटा के सेवानिवृत्त सिपाही के साथ 50 लाख की ठगी के बाद अब अलीगढ़ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के साथ भी इसी तरह की ठगी हुई है। शातिर ने फंड का पैसा दिलाने के नाम पर खाते से साढ़े सात लाख रुपये पार कर दिए। इंस्पेक्टर ने साइबर थाना में शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कमिर्यों को बनाया निशाना
दरअसल, अलीगढ़ की शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे सेवानिवृत्त रणवीर सिंह ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रणवीर के मुताबिक, 31 मार्च की ही वह सेवानिवृत्त हुए हैं। दो अप्रैल को उन्हें एक अनजान नंबर से काल आया। कालर ने खुद को पुलिस विभाग से बताया। कहा कि आपका फंड व ग्रेचुअटी का पैसा आएगा। कुछ जानकारी दे दीजिये। रणवीर ने मना किया तो शातिर ने उनकी जन्मतिथि, ज्वाइनिंग की तारीख, सेवानिवृत्त होने की तारीख तक बता दी। ऐसे में रणवीर को भरोसा हो गया। शातिर ने उनसे एटीएम के आखिरी चार अंक पूछे। इसके बाद एक्सपायरी डेट पूछी। फिर एनी डेस्क इंस्टाल कराकर एक्सेस अपने पास ले लिया। इसके बाद खाते से एक बार में पांच लाख, दूसरी बार में दो लाख 51 हजार रुपये कट गए। शातिर ने रणवीर को तीन घंटे बातों में उलझाए रखा। साइबर थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहले भी इस तरह का केस आ चुका है। उसमें कुछ सुराग मिले थे। जांच की जा रही है।
एटा के सेवानिवृत्त सिपाही से भी हुई थी
रेंज स्तर पर बने साइबर थाने में 19 जनवरी 2021 को रेंज की सबसे बड़ी ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह ठगी एटा के श्याम बिहारी कालोनी निवासी सेवानिवृत्त सिपाही अमर सिंह के साथ हुई। शातिर ने अमर सिंह 31 दिसंबर 2020 को पुलिस विभाग से बतौर हेड कांस्टेबल सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी तैनाती हाथरस में थी। रिटायरमेंट के बाद छह जनवरी को सात लाख रुपये आए। फिर सात जनवरी को उनके खाते
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें