Move to Jagran APP

अलीगढ़ के लोधा में जातीय संघर्ष : आरोपितों की तलाश में पुलिस

लोधा क्षेत्र के गांव बढ़ौला हाजी में शनिवार को दो गुटों में जातीय संघर्ष हो गया। कुत्ते को हटाने की बात कहने पर विवाद हुआ था। इसमें पथराव-फायरिंग हुई। चार लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष पर आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का आरोप है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 08:51 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 08:51 AM (IST)
अलीगढ़ के लोधा में जातीय संघर्ष : आरोपितों की तलाश में पुलिस
लोधा क्षेत्र के गांव बढ़ौला हाजी में शनिवार को दो गुटों में जातीय संघर्ष हो गया

अलीगढ़, जेएनएन। लोधा क्षेत्र के गांव बढ़ौला हाजी में शनिवार को दो गुटों में जातीय संघर्ष हो गया। कुत्ते को हटाने की बात कहने पर विवाद हुआ था। इसमें पथराव-फायरिंग हुई। चार लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष पर आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का आरोप है। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा भी किया। चार थानों के फोर्स ने हालातों को संभाला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में लगी हुई है। 

loksabha election banner

लोधा के गांव बढ़ौला हाजी में दो पक्षों में  पालतू कुत्ता को लेकरा विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए लोधा के अलावा देहलीगेट, बन्नादेवी व गभाना थाने का फोर्स आया और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने मामले में पांच नामजदों व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

सुबह सतर्क होती पुलिस तो ना होती घटना

लोधा में शनिवार को ही नए थानेदार ने चार्ज संभाला था। सुबह ही मारपीट की सूचना मिल गई थी। कुछ लोग थाने भी आए। लेकिन, तब पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से दोपहर में विवाद बढ़ गया। तब जाकर पीआरवी पहुंची।

 

आरोपितों पर एनएसए की मांग

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के बाद बसपा ने रोष जताया। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने गांव में जाकर पुलिस प्रशासत से बात की और नई प्रतिमा लगाने, आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी व उन पर एनएसए लगाने की मांग की। रतनदीप ने कहा कि आरोपितों ने महिलाअों से भी बदतमीजी की, जो निंदनीय है। पुलिस इसकी जांच करे। उनके साथ पूर्व मंडल जोन इंचार्ज अर्जुन स्वामी एडवोकेट और बसपा नेता सुबोध सिद्धार्थ, शहर अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, मुकीमउद्दीन, अतर सिंह प्रधान, मुनीश गाजी, हिमेश आजाद आदि भी थे।

कुत्ते को रोकने की बात कहने पर दो युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। बाद में दोनों गुटों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हुए, जिनका मेडिकल कराया गया। एक पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक युवक को हिरासत में लिया है। जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। गांव में पीएसी तैनात है। दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। 

सतीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.