योगी के मंच दिखा अलीगढ़ के दो दिग्गज नेताओं के समर्थकों का जोश, जानिए विस्तार से
सियासी मैदान में हर नेता अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करता है जिससे उसकी पहचान बनी रहे। ऐसा ही कुछ सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच पर भी दिखा। एमएलसी ठा. जयवीर सिंह और विधायक ठा. दलवीर सिंह ने अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। सियासी मैदान में हर नेता अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करता है, जिससे उसकी पहचान बनी रहे। ऐसा ही कुछ सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच पर भी दिखा। एमएलसी ठा. जयवीर सिंह और विधायक ठा. दलवीर सिंह ने अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। दोनों नेता बीच-बीच में मंच पर हाथ उठाकर समर्थकों में जोश भर रहे थे। यह बताने की कोशिश भी की कि उनके साथ समर्थक सबसे अधिक हैं। दोनों नेताओं ने होर्डिंग्स व बैनर से कार्यक्रम स्थल और मार्गों को पाट दिया था। हर तरफ जयवीर सिंह, युवा नेता अभिमन्यु सिंह नजर आ रहे थे तो दूसरी तरफ दलवीर सिंह, युवा नेता अजय सिंह थे। साथ में सांसद सतीश गौतम भी थे।
नेताओं ने ऐसे किया प्रदर्शन
जयवीर सिंह ने सीएम के आने से पहले मंच पर दमदारी से अपनी बात रखी। विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। वो अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आ रहे थे। कुछ देर बाद बरौली विधायक दलवीर सिंह का नाम बुलाया गया। दलवीर सिंह ने अपने बड़े नाती अजय ङ्क्षसह का नाम लिया। अजय भी छात्र नेता की छवि से निकलकर मंझे नेता के रूप में दिखे। अजय ने कहा कि यह नवाब सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, केशव देव की भूमि है। 2014 से देश और 2017 से पहले प्रदेश का क्या हाल था सभी जानते हैं? मंदिर जाना मुश्किल होता था। भ्रष्टाचार का बोलबाला था। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने विकास की गंगा बहा दी है। दोनों नेताओं के संबोधन के समय इनके समर्थक भी जोशीले अंदाज में दिखे। वो जयघोष के साथ हाथ उठाकर समर्थन जता रहे थे।